Udta Teer New Release Date: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म उड़ता तीर को लेकर चर्चा में बने हुए है। आकाश कौशिक और अमित मलिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ था। वहीं अब इस मूवी को लेकर एक बड़ा अपडेट (Udta Teer New Release Date) सामने आया है।
Udta Teer New Release Date
दरअसल Udta Teer के मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालाँकि अब यह मूवी 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

क्या अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ से डरे ‘उड़ता तीर’ के मेकर्स
बता दे कि इन दिनों सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ चल रही है। इसके अलावा कुछ ही दिनों में यामी गौतम की ‘नई नवेली भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में मेकर्स ने बड़ी ही सूझ-बुझ के साथ इस फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव किया है।
यह भी देखें: Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मनाई 5वीं एनिवर्सरी, एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी दी बधाई





