जान्हवी कपूर और Jr NTR का AI डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद एनटीआर ने…
तेलगु सुपरस्टार जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का एक AI से बना डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में जान्हवी और एनटीआर की फिल्म देवरा के एक गाने ‘चुट्टामल्ले’ को लेकर कंई भृमित करने वाले सीन्स दिखाए जा रहे थे। वहीं अब एनटीआर ने इस वीडियो को लेकर आपत्ति जताई है।
Jr NTR और जान्हवी कपूर का AI वीडियो वायरल
दरअसल हाल ही में जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डीपफेक वीडियो बनाने वालों को फटकार लगाई है और साथ ही उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की बात भी कही है। एनटीआर ने अपने पोस्ट में लिखा, “घिनौना, घटिया मानसिकता वाला और बेशर्म। एक ऐसे देश में जहां महिलाओं को माँ और देवी के रूप में पूजा जाता है, जहां ‘मातृदेवी भव’ एक कहावत नहीं बल्कि हमारी संस्कृति का हिस्सा है। यहां कुछ लोग इतने गिर चुके है कि AI का इस्तेमाल करके किसी महिला का बेहद अपमानजनक तरीके से अनादर कर रहे है।”
मॉर्फ्ड वीडियो बनाने वालों के खिलाफ एक्शन लेंगे Jr NTR
Jr NTR ने आगे लिखा, “AI का इस्तेमाल करके ऐसी घिनौनी चीजें बनाना शर्मनाक है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चुट्टामल्ले गाने के इस मॉर्फ्ड वीडियो के पीछे जो घटिया लोग है मैं उनमें से किसी को नहीं बख्शुंगा। इस बनाने वालों और इसे फ़ैलाने वालों के खिलाफ मैं हर संभव कार्यवाही करूँगा। प्लीज ऐसे कंटेंट को न देखें, न ही शेयर करें और न ही उस पर कोई प्रतिक्रिया दें। आज यह किसी और के साथ हो रहा है कल को यह आपकी माँ, बेटी और बहन के साथ हो सकता है।
Jr NTR ने सरकार से की ये अपील
यह एक बेहद ही गंभीर मामला है और मैं राज्य सरकारों और भारत सरकार से आग्रह करता हूँ कि वे कड़े कदम उठाए और AI के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए।






