Pm Narendra Modi

“जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय PM साहब”, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सलमान खान का पोस्ट वायरल 

PM नरेंद्र मोदी के बर्थडे पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने एक अनोखा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। सलमान का ये पोस्ट मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) का आज जन्मदिन है। दरअसल आज ये 76 साल के हो गए है। इस खास मौके पर राजनीती से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक की तमाम दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब बॉलीवुड  के दबंग खान यानि सलमान खान ने भी अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

PM Modi के बर्थडे पर सलमान खान का पोस्ट

दरअसल हाल ही में सलमान खान ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सलमान ने अपने ही अनोखे अंदाज में लिखते हुए प्रधानमंत्री को बर्थडे विश किया है। एक्टर ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो आदरणीय पीएम साहब। नरेंद्र भाई मोदी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिंद।”

यह भी देखें: Sonam Wangchuk: ‘मैं घर से खाना भेज दूँगा…’, सलमान खान ने की सोनम वांगचुक से कुछ खा लेने की अपील, छात्रों को दी घर लौट जाने की सलाह 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version