Ranabaali New Release Date: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’ फिल्म को पोस्टपोन का दिया गया है। दरअसल यह फिल्म अब सितंबर में नहीं बल्कि…
साउथ सिनेमा का मशहूर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘रणबाली’ में साथ नजर आने वाले है। बता दे कि यह मूवी लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। दरअसल मेकर्स लगातार इस फिल्म से जुड़े अपडेटस साझा करते रहते है। वहीं अब इस मूवी को पोस्टपोन (Ranabaali New Release Date) कर दिया गया है। दरअसल पहले यह मूवी सितंबर में रिलीज होने वाले थी, हालाँकि अब इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है।
जानें Ranabaali New Release Date
दरअसल हाल ही में निर्माताओं ने रणबाली मूवी की नई रिलीज डेट के का ऐलान किया है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर यह मूवी अब अक्टूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दरअसल यह फिल्म दशहरे के मौके पर यानि 16 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Ranabaali से विजय देवरकोंडा का नया लुक
नई रिलीज डेट की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने इस फिल्म से विजय का एक न्यू लुक पोस्टर भी साझा किया है। इस पोस्टर में विजय काफी दमदार लुक में नजर आ रहे है। इस दौरान उन्हें माथे पर तिलक लगाए और हाथ में एक धारदार हथियार पकड़े हुए देखा जा सकता है। वहीं इस पोस्टर को शेयर करते हुए विजय ने कैप्शन में लिखा, “इस 16 अक्टूबर को, दुनियाभर में आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।”

यह भी देखें: Ranabaali: घुड़सवारी सीखने से लेकर नकली गोलाबारी के बीच प्रशिक्षण तक, रणबाली के लिए खूब पसीना बहा रहे विजय देवरकोंडा
पैन इंडिया मूवी है ‘रणबाली’
Ranabaali New Release Date: बता दे कि रणबाली एक पीरियड एक्शन ड्रामा मूवी है, जो 1870 के दौर के आस-पास सेट की गई है। इस फिल्म में देवरकोंडा ने एक बहादुर योद्धा का किरदार निभाया है, वहीं रश्मिका इनकी पत्नी जयम्मा के किरदार में नजर आएंगी। राहुल सांकृत्यान द्वारा निर्देशित यह एक पैन इंडिया मूवी है, जिसे तेलगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा।
क्या आप विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना कि इस मूवी के लिए एक्साइटेड है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ।





