Bollywood

Ikka Movie Trailer: अरसे बाद वकील के किरदार में छा गए सनी देओल, अक्षय खन्ना का भी दिखा दमदार अंदाज 

Ikka Movie Trailer: ट्रेलर में सनी देओल वकील के किरदार में काफी दमदार लुक में नजर आ रहे है। वहीं अक्षय खन्ना जिन पर मर्डर का आरोप लगा है…

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से लोगों का दिल जीत लेने वाले अभिनेता अक्षय खन्ना एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। वहीं इस बार अक्षय बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएँगे। दरअसल ये दोनों कलाकार फिल्म इक्का में साथ नजर आएँगे, जिसका ट्रेलर (Ikka Movie Trailer) आज रिलीज कर दिया गया है।

Ikka Movie Trailer हुआ रिलीज

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने फिल्म इक्का का ट्रेलर जारी किया है। इस फिल्म में सनी देओल लंबे समय के बाद वकील का किरदार निभाते नजर आएँगे। दरअसल सनी ने इस फिल्म में बेहद ईमानदार और सिद्धांतवादी वकील अर्जुन मेहरा का किरदार निभाया है, जो हमेशा सच का साथ देते है और आज तक एक भी केस नहीं हारे। वहीं दूसरी तरफ एक बड़े उद्योगपति के बेटे शौर्यमन गौर (अक्षय खन्ना) का नाम एक मर्डर केस में आ जाता है, जिसके बाद वे अर्जुन मेहरा को अपने वकील के रूप में चुनते है।

पहले तो अर्जुन इस केस को लेने से मना कर देते है (क्योंकि सभी को पता होता है कि शौर्यमन ही आरोपी है) लेकिन परिस्थितियाँ कुछ ऐसी बनती है कि उन्हें मजबूरी में ये केस लड़ना पड़ता है। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अर्जुन मेहरा ये केस जीत पाते है या नहीं, क्या वे शौर्यमन को बचाएंगे या फिर उन्हें सजा दिलाएंगे। इन तमाम सवालों के जवाब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेंगे।

यहाँ देखिए Ikka Movie Trailer

Ikka Movie की कास्ट

बात करें Ikka फिल्म की कास्ट कि तो इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के अलावा दिया मिर्जा, संजीदा शेख, तिलोत्तमा शोम, आकांशा रंजन और शिशिर शर्मा सहित कंई सितारे नजर आएँगे।

कब और कहाँ रिलीज होगी इक्का (Ikka Movie Release Date)

बताते चलें कि इक्का मूवी का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। वहीं यह फिल्म 10 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

सनी देओल और अक्षय खन्ना को स्क्रीन शेयर करते हुए देखने के लिए आप कितने उत्साहित है, कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताए। 

यह भी देखें:

  1. 25 Years Of Gadar: सनी देओल ने मनाया ‘गदर’ के 25 साल पुरे होने का जश्न, कहा- ‘प्यार की गड्डी चलती रहेगी’ 
  2. Sunny Deol Batwara 1947: सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का बदला टाइटल, इस दिन रिलीज होगी ये फिल्म 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *