
Pati Patni Aur Woh Do Trailer रिलीज, वाइफ और दो सुंदरियों के बीच फंसे दिखे आयुष्मान खुराना
Pati Patni Aur Woh Do Trailer: आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘पति,पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में आयुष्मान का किरदार…
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म पति,पत्नी और वो दो (Pati Patni Aur Woh Do) को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस फिल्म में इनके साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है।
रिलीज हुआ Pati Patni Aur Woh Do Trailer
दरअसल ‘पति,पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर फुल कॉमेडी और कनफ्यूजन से भरा हुआ है। ट्रेलर में आयुष्मान के किरदार को अपनी पत्नी और दो प्रेमिकाओं के बीच उलझे हुए देखा जा सकता है। बता दे की इस फिल्म में वामिका गब्बी ने आयुष्मान की पत्नी का किरदार निभाया है, जबकि सारा और रकुल को उनकी प्रेमिकाओं के किरदार में देखा जा सकता है।
इस फिल्म के ट्रेलर की शुरूवात आयुष्मान (प्रजापति पांडे) के दमदार डायलॉग के साथ होती है। दरअसल वे कहते है- ‘गुरु बच्चन साहब के शहर में है हम, आदमी शिष्टाचारी है, पति आज्ञाकारी है और तो और वन विभाग में वरिष्ठ अधिकारी है। लेकिन तभी पता चलता है कि प्रजापति पांडे का शादीशुदा होने के बावजूद भी दो-दो लड़कियों से अफेयर चल रहा है। इसके बाद इनके साथ क्या होता है ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।
यहां देखें Pati Patni Aur Woh Do Trailer-
Pati Patni Aur Woh Do इस फिल्म का है सीक्वल
जानकारी के लिए बता दे कि Pati Patni Aur Woh Do साल 2019 में आई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आए थे।
कब रिलीज होगी Pati Patni Aur Woh Do
बताते चलें की Pati Patni Aur Woh Do का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है। वहीं भूषण कुमार, रेणु रवि चोपड़ा, कृष्ण कुमार और जूनो चोपड़ा ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी देखें: Kiara Advani Vacation: कियारा अडवाणी ने पति सिद्धार्थ और बेटी सरायाह के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें