O Mere Saajan Song

O Mere Saajan Song: विजय देवरकोंडा की बाँहों में खोई रश्मिका मंदाना, रिलीज हुआ Ranabaali का 1st रोमांटिक सॉन्ग 

O Mere Saajan Song: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली का पहला गाना ‘ओ मेरा साजन’ रिलीज हो गया है। इस गाने में…

साउथ सिनेमा का मशहूर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म रणबाली (Ranabaali) को लेकर चर्चा में बने हुए है। बता दे कि इस स्टार कपल के लिए ये मूवी बेहद खास है। दरअसल शादी के बाद इनकी साथ में ये पहली फिल्म है। मेकर्स लगातार इस फिल्म से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ साझा करते रहते है। वहीं आज इस फिल्म का पहला गाना ओ मेरे साजन (O Mere Saajan) भी रिलीज कर दिया गया है।

Ranabaali का O Mere Saajan Song रिलीज

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने रणबाली फिल्म का पहला गाना O Mere Saajan रिलीज किया है। इस गाने में विजय और रश्मिका को एक ऐसे कपल के रूप में दिखाया गया है, जिनकी अभी-अभी शादी हुई है। इसके बाद दोनों के बीच छोटे-छोटे प्यार भरे पल और और नोकझोंक आदि दिखाई गई है। इसके अलावा दोनों की जबरदस्त केमस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

बता दे कि इस गाने के लिरिक्स क्षितिज पटवर्धन ने लिखे है, म्यूजिक अजय और अतुल ने तैयार किया है। वहीं जावेद अली और श्वेता मोहन ने इस प्यारे से गाने को अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है।

यहां देखिए O Mere Saajan Song:

पांच भाषाओँ में रिलीज किया गया ये गाना

बता दे कि रणबाली एक पैन इंडिया मूवी है। इसलिए O Mere Saajan Song को हिंदी के साथ साथ कंई अन्य भाषाओँ में भी रिलीज किया गया है। इस सॉन्ग को जिन पांच भाषाओँ और जिस नाम से रिलीज किया गया है वो कुछ इस प्रकार है-

  • हिंदी- ओ मेरे साजन
  • तेलगु- Endhayya Saami
  • मलयालम- Entha Kannaala
  • कन्नड़- Enayya Saami
  • तमिल- Yedhayya Saami

Ranabaali की रिलीज डेट

बता दे कि रणबाली 19वीं सदी में सेट की गई एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन राहुल सांकृत्यायन ने किया है। इस मूवी में विजय देवरकोंडा ने एक साहसी योद्धा ‘राणाबाली’ का किरदार निभाया है, वहीं रश्मिका इनकी पत्नी ‘जयम्मा’ के रोल में है। यह फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Ranabaali से पहले इन फिल्मों में साथ काम कर चुके विजय-रश्मिका

जानकारी के लिए बता दे कि रणबाली शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की साथ में पहली फिल्म होगी। वहीं शादी से पहले इन दोनों ने गीता गोविंदम (2018) और डियर कॉमरेड (2019) जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। ऐसे में विजय और रश्मिका के फैंस लंबे समय के बाद इन्हे बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version