Neha Kakkar आज अपनी 6th वेडिंग एनिवर्सरी मना रही है। सिंगर ने अपने पति रोहनप्रीत सिंह संग…
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने साल 2020 में गायक रोहनप्रीत सिंह के साथ शादी रचाई थी। वहीं आज इनकी शादी को 6 साल पुरे हो गए है। इस खास मौके पर इस कपल ने कंई प्यारी इस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी है।
Neha Kakkar की शादी को पुरे हुए 6 साल
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों को साथ में अपनी सालगिरह सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। पहले दोनों साथ में केक कट करते है और इसके बाद एक दूसरे को खिलाते है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Neha Kakkar ने कैप्शन में लिखा, “6 साल भी हो गए ? मैं हमेशा रोहू से ये पूछती हूँ… इस आदमी ने मेरी लाइफ को इतना आसान और खूबसूरत बना दिया है कि मुझे पता ही नहीं चला कि हमने 6 साल साथ में कैसे बिता दिए… ऐसे लगता है कि जैसे ये पल झपकते हे बीत गए। रोहन तुम मेरे लिए एक आशीर्वाद हो, मेरे अच्छे कर्मों का फल और माता रानी क तरफ से मिला मेरा बेस्ट गिफ्ट हो। हैप्पी एनिवर्सरी।”
पति रोहनप्रीत के साथ नेहा ने यूं मनाई सालगिरह
वहीं रोहनप्रीत सिंह ने कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी लेडी लव को सालगिरह की बधाई दी है। इन तस्वीरों में इस कपल को एक खूबसूरत लोकेशन पर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जा सकता है।

रोहनप्रीत ने नेहा को बताया अपनी लाइफ की ‘क्वीन’
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रोहनप्रीत ने कैप्शन में लिखा, “मेरी लाइफ की क्वीन को 6ठी वेडिंग एनिवर्सरी मुबारक हो। जितनी भी रब ने जिंदगी लिखी है, वो बस तेरे साथ हो। लाइफ को इतना खूबसूरत बनाने के लिए थैंक्यू नेहा कक्कड़।”
2020 में रचाई थी शादी
बता दे कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। इन्होने पहले पंजाबी और इसके बाद हिंदू रीती-रिवाजों के साथ शादी की थी। वहीं आज ये कपल अपनी शादी की 6th सालगिरह मना रहा है।






