Aishwarya Rai Bachchan हाल ही में अपनी पूरी फैमिली के साथ भतीजे शिवांश का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी…
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) भले ही पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही हो लेकिन ये अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती है। इसी बीच हाल ही में इनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है, जिसपर फैंस खूब प्यार बरसा रहे है।
भतीजे की बर्थडे पार्टी में शामिल हुई Aishwarya
दरअसल हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन के भतीजे शिवांश राय का बर्थडे था। ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ इस बर्थडे पार्टी में पहुंची थी। सामने आई तस्वीरों में दोनों माँ-बेटी को ब्लू ऑउटफिट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है। वहीं खुले बालों के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।
बेटी संग ट्विनिंग करते दिखी Aishwarya Rai
बता दे कि Aishwarya की भाभी श्रीमा राय ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे क्यूटी पाई शिवांश। आने वाले समय में और भी शरारतें, नेचर के साथ और भी समय बीते, खूब हंसी-मजाक हो और ढेर सारी दुआएँ मिले। मुझे तुम पर गर्व है।”
सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती है ऐश्वर्या
गौरतलब है कि Aishwarya Rai वैसे तो अपनी प्राइवेट लाइफ को पब्लिक की नजरों से दूर रखना पसंद करती है। हालाँकि वे कभी-कभी अपनी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कर देती है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते है।
यह भी देखें: Golmaal 5 Update : रोहित शेट्टी ने फैंस से किया वादा, ‘गोलमाल 5’ में रीक्रिएट करेंगे ये फेमस सीन





