Mohit Suri and RGV: ‘सैयारा’ के डायरेक्टर मोहित सूरी ने अपनी आगामी फिल्म के लिए दिग्गज फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के साथ हाथ मिलाय है। दरअसल ये दोनों मिलकर एक फिल्म का निर्माण करने वाले है जो…
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म सैयारा (Saiyaara) सुपरहिट रही थी। इस फिल्म ने कमाई के मामले में भी कंई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं अब इस फिल्म की सफलता के बाद सूरी ने अपनी अपकमिंग फिल्म के लिएदिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Mohit Suri and RGV )के साथ हाथ मिलाया है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए दी है।
Mohit Suri and RGV Movie
दरअसल मोहित सूरी ने हाल ही में राम गोपाल वर्मा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने RGV के साथ काम करने की उत्सुकता जाहिर की है। दरअसल इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इनकी फिल्में देखने और एक फिल्ममेकर बनने का सपने का देखने से लेकर… OG गैंगस्टर राम गोपाल वर्मा के साथ मिलकर फिल्म बनाने के सफर तक। कुछ सफर सचमुच एक पुरे सर्कल में आ जाते है। यह सीधा दिल से निकला है… भरी हुई बंदूक के साथ।”

राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया ये पोस्ट
वहीं राम गोपाल वर्मा ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर करते हुए मोहित सूरी संग फिल्म की जानकारी दी है। दरअसल RGV ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, “मैं और ‘सैयारा’ के मोहित सूरी अगली फिल्म के लिए मिलकर ‘गैंगस्टर करी’ वाली ‘लव डिश’ तैयार कर रहे है। इस फिल्म की डीटेल्स जल्द ही शेयर की जाएंगी।

Mohit Suri and RGV को साथ देख एक्साइटेड हुए फैंस
वैसे तो राम गोपाल वर्मा मोहित सूरी ने अपनी इस आगामी फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि इन दो दिग्गजों को एकसाथ देख फैंस जरूर एक्साइटेड हो गए है। ऐसे में अब देखना होगा कि ये दोनों डायरेक्टर कौनसी फिल्म का निर्माण करने वाले है।
यह भी देखें:13 Years Of Aashiqui 2: मोहित सूरी ने मनाया ‘आशिकी 2’ के 13 साल पुरे होने का जश्न





