अनुपम खेर और Kirron Kher आज अपनी शादी की 41वीं सालगिरह मना रहे है। इस खास मौके पर एक्टर ने पुरानी यादों को ताजा किया है।
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने वर्ष 1985 में एक्ट्रेस किरण (Kirron Kher) खेर से शादी की थी। वहीं आज इनकी शादी को 41 वर्ष पुरे हो गए है। इस खास मौके पर एक्टर ने कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी वाइफ को विश किया है और साथ ही उनके लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।
Kirron Kher और अनुपम की 41वीं सालगिरह
दरअसल हाल ही में अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अनुपम और Kirron Kher काफी यंग नजर आ रहे है। वहीं कुछ तस्वीरें अभी के समय की भी है। इन फोटोज को साझा करते हुए एक्टर ने अपनी धर्मपत्नी के लिए एक खास नोट भी लिखा है। अनुपम ने लिखा, “हमें 41वीं सालगिरह मुबारक हो। जब एनिवर्सरी पर पोस्ट करने के लिए तस्वीरें कम पड़ने लग जाए, क्योंकि आप उनमें से बहुत सी तस्वीरें पहले पोस्ट कर चुके हो, तो समझ जाना चाहिए कि आपकी शादी को काफी समय हो चूका है।”
शादी के 41 साल रहे दिलचस्प- अनुपम खेर
एक्टर ने आगे लिखा, “41 साल। प्यार, हँसी-मजाक,बहस, मतभेद, साथ रहना, अपनी-अपनी राहें, मुश्किल समय, शानदार पल। दूसरे शब्दों में कहें तो एक शादी। किरण और मैं दोनों अलग-अलग तरह के इंसान है और शायद इसी वजह से ये 41 साल इतने दिलचस्प रहे। हमने हमेशा एक दूसरे को अपने तरीके से रहने की आजादी दी है।”
पत्नी Kirron Kher के लिए अनुपम ने लिखी ये बात
अनुपम ने आगे लिखा, “हमारे बीच प्यार तो है ही लेकिन इतने सालों में मुझे लगता है कि एक दूसरे के लिए सम्मान भी उतना ही कीमती हो जाता है। जिंदगी बदलती है, लोग बदलते है, परिस्थितियाँ बदलती है। परंतु यह जानना काफी खूबसूरत होता है कि इतने सालों के बाद भी कोई ऐसा है, जिसने आपकी जिंदगी के इतने सारे पल देखे है। तो यहाँ हमारा 41 सालों का साथ है।”
“हम चाहे जैसे भी है- कभी कमियों वाले, आजाद, कभी एक दूसरे को चिढ़ाने वाले, कभी मुश्किल लेकिन हमेशा एक दूसरे के साथ। हैप्पी एनिवर्सरी प्यारी किरण। भगवान हम पर कृपा बनाए रखे और हम ऐसे ही कंई सालों तक एक दूसरे का साथ निभाते रहे। हमेशा प्यार।”

