Anshula Kapoor Wedding

Anshula Kapoor Wedding: बहन अंशुला कपूर की शादी में छल्के अर्जुन कपूर के आंसू, दिवंगत माँ मोना शौरी को याद कर हुए इमोशनल 

Anshula Kapoor Wedding:अंशुला कपूर की शादी में एक एक पल ऐसा भी आया जब उनके भाई और एक्टर अर्जुन कपूर के आंसू छल्क पड़े। दरअसल वे अपनी दिवंगत माँ मोना शौरी कपूर को याद कर भावुक हो गए।

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की छोटी बहन अंशुला कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। दरअसल इन्होने 6 जुलाई 2026 को स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ शादी रचाई थी। इनकी शादी के तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। वहीं अब अंशुला ने अपनी वेडिंग से एक अनदेखा वीडियो (Anshula Kapoor Wedding Unseen Video) शेयर किया है, जिसमें उनके भाई अर्जुन काफी इमोशनल होते नजर आ रहे है।

Anshula Kapoor Wedding में भावुक हो गए थे अर्जुन कपूर

दरअसल अंशुला की शादी के बाद एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की गई थी। इस दौरान अर्जुन अपनी माँ मोना शौरी कपूर को याद कर भावुक हो गए। एक्टर ने कहा कि अगर आज उनकी माँ यहाँ होती तो वे डांस कर रही होती और सभी मेहमानों का ख्याल रख रही होती।

Anshula Kapoor Wedding वीडियो में अर्जुन कपूर कहते है- “मेरा पूरा परिवार यहाँ है, मेरे डैड यहां है और आज जब हम सभी यहां इक्क्ठा हुए है तो मैं दो पल अपनी माँ के बारे में बात करना चाहता हूँ। अगर आज वो यहाँ होती तो पिछले कुछ दिनों के हर एक मोमेंट को एन्जॉय करती। वो हर एक रस्म निभाती, वो हर एक छोटी से छोटी डिटेल को पसंद करती और ठीक उसी तरह करती जैसे रोहन की फैमिली चाहती, सब कुछ वैसे ही होता।”

‘अगर मॉम आज यहाँ होती तो…’, बहन की शादी में अर्जुन को आई माँ की याद

Anshula Kapoor Wedding वीडियो में अर्जुन आगे कहते है कि- ‘अगर माँ आज यहा होती तो वो नाचती, वो जश्न मनाती और किसी न किसी तरह से आप सभी मेहमान जो आज यहां मौजूद है, सभी का ख्याल रखती। मैं जानता हूँ कि आज वो हमारे साथ है, क्योंकि बाहर जो इतनी बारिश हो रही है वो उनके खुशी के आंसू है, वो उनका आशीर्वाद है। और वो तुम दोनों (रोहन और अंशुला) को आशीर्वाद दे रही है तो…” इसके बाद अर्जुन कपूर का गला रुद्ध जाता है और उनकी आँखों से आंसू बहने लगते है। इसके बाद अंशुला उन्हें हग करती है और दोनों बहन-भाई इमोशनल हो जाते है।

इसके बाद वीडियो में अंशुला की शादी के कंई खूबसूरत पल दिखाए गए है। दरअसल अर्जुन खुद अपनी बहन का हाथ थामे उन्हें मंडप तक छोड़ने आते है इसके अलावा भी वीडियो में उनकी शादी के कंई प्यारे मोमेंट देखे जा सकते है।

भाई अर्जुन कपूर के लिए अंशुला ने लिखा प्यारा नोट

वहीं इस वीडियो (Anshula Kapoor Wedding) को शेयर करते अंशुला ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “मैंने यह वीडियो कंई बार देखा है और हर बार मैं खुद को देखने की बजाय भाई को ज्यादा देखती हूँ। जिस तरह से ये मुझे देखते है, जिस तरह से ये खुद को संभालते है। वह गर्व, वह खुशी, वह आंसू… सब कुछ।”

“मुझे पता था कि मेरी शादी मेरे लिए इमोशनल होगी, परंतु मुझे अंदाजा नहीं था कि भाई की नजर से इसे देखना कितना इमोशनल होगा। और जब तक मैंने ये वीडियो नहीं देखा तब तक मुझे ठीक से समझ नहीं आया कि उस दिन उन्हें कैसा लगा होगा। हम साथ बड़े हुए है ,एक दूसरे को खूब परेशान किया है। एक दूसरे की रक्षा की है। हमने साथ मिलकर जिंदगी के नए और अलग-अलग पड़ाव देखे है और अब यह पल भी।”

मैं हमेशा तुम्हारी छोटी बहन रहूंगी- अंशुला कपूर

अंशुला ने आगे लिखा, “बहुत कुछ बदल गया और बहुत कुछ बदलता रहेगा। लेकिन मुझे लगता है कि कुछ रिश्ते इन सब के बीच और भी मजबूत होते जाते है। भाई जिंदगी में हम चाहे जहां भी चले जाए, मैं हमेशा तुम्हारी छोटी बहन रहूंगी और तुम हमेशा मेरे लिए ‘घर’ रहोगे। मैं हमेशा आपसे प्यार करती हूँ।”

यह भी देखें: Anshula Kapoor Wedding: ‘अब मुझे तुम्हे जाने देना होगा’, छोटी बहन अंशुला की शादी कर भावुक हुए अर्जुन कपूर 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version