Captain India

Captain India की शूटिंग के लिए लंदन पहुँचे कार्तिक आर्यन, शेयर की तस्वीरें 

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म की Captain India की शूटिंग के लिए लंदन पहुंचे चुके है। हाल ही में ये एक अन्य फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे और…

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन हाल ही में कबीर खान द्वारा निर्देशित एक स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। बता दे कि इनके घुटने में काफी गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद इन्हे सर्जरी भी करवानी पड़ी। एक्टर ने खुद कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी इस चोट के बारे में जानकारी दी थी वहीं अब कार्तिक धीरे-धीरे रिकवर कर रहे है और इसी बीच वे अपनी आगामी फिल्म Captain India की शूटिंग के लिए भी रवाना हो गए है।

लंदन में होगी Captain India की शूटिंग

दरअसल हाल ही में कार्तिक आर्यन ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म  के बारे में अपडेट दिया है। सामने आई फोटोज में कार्तिक फ्लाइट में नजर आ रहे है। इस दौरान उनके हाथ में कैप्टेन इंडिया का शूटिंग ड्राफ्ट देखा जा सकता है।

वहीं एक तस्वीर में उन्हें अपनी गाड़ी में देखा जा सकता है। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी घुटने की चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। वहीं एक तस्वीर में एक्टर का ढेर सारा सामान यानि उनके सूटकेस भी देखे जा सकते है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “VABB to EGLL”

Captain India

शिमित अमीन करेंगे ‘Captain India’ का निर्देशन

जानकारी के लिए बता दे कि Captain India की ऑफिशियल अनाउंसमेंट साल 2021 में की गई थी। उस समय हंसल मेहता इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे और रोनी स्क्रूवाला और हरमन बवेजा इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े थे। वहीं अब चक दे इंडिया’ फिल्म का निर्देशन कर चुके निर्देशक शिमित अमीन इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होकर अक्टूबर के अंत तक पूरी होने की योजना है।

Captain India

कार्तिक के साथ नजर आ सकती है ये एक्ट्रेस

बात करें इस फिल्म की स्टारकास्ट की तो वैसे तो फिलहाल ऑफिशियली इस फिल्म की कास्ट के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। हालाँकि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन के साथ इस मूवी में साउथ की मशहूर अभिनेत्री पार्वती थिरुवथु लीड रोल में नजर आ सकती है।

कार्तिक आर्यन की अन्य फिल्में

बात करें कार्तिक आर्यन के अन्य प्रोजेक्ट्स कि तो इस फिल्म क अलावा भी इनके पास कंई फिल्में पाइपलाइन में है। दरअसल ये कबीर खान के निर्देशन में बन रही अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएँगे। इसके अलावा इनके पास करण जौहर की ‘नागजिला’ मूवी भी है।

Captain India

यह भी देखें: Assam Flood: कार्तिक आर्यन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दान में दिए 1 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने जताया आभार 

Chandu Champion: 18 किलो वजन घटाने से बॉक्सिंग-स्विमिंग सिखने तक, कार्तिक आर्यन ने याद किए ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दिन 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top