Assam Flood

Assam Flood: कार्तिक आर्यन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दान में दिए 1 करोड़ रूपए, मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने जताया आभार 

Assam Flood: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रूपए की धनराशि दान में दी है। मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया है।

असम इन दिनों गंभीर बाढ़ की समस्या (Assam Flood) से जूझ रहा है। बाढ़ के कारण राज्य में लाखों लोग प्रभावित हुए है, जिनके बचाव और राहत का कार्य जारी है। बता दे कि बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी लगातार असम के लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे है। वहीं हाल ही में अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मोटी धनराशि दान में दी है।

Assam Flood: कार्तिक आर्यन ने दान में दिए 1 करोड़

दरअसल कार्तिक आर्यन ने बिना सोशल मीडिया पर प्रचार किए चुपचाप असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 1 करोड़ रूपए की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान में दी है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने खुद एक ट्वीट/पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक के इस नेक काम की सराहना की।

CM हेमतं बिस्वा शर्मा ने जताया कार्तिक का आभार

दरअसल असम के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कार्तिक के द्वारा दिए गए इस धनराशि की जानकारी दी गई है। उन्होंने एक्स पर शेयर किए गए अपने एक पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रूपए का उदार योगदान देने के लिए एक्टर कार्तिक आर्यन का आभार। HCM डॉ हिमंत बिस्वा शर्मा ने राज्य में राहत कार्यों के लिए उनके सराहनीय कदम और समय पर मिली मदद की तारीफ की है।

वहीं इसके बाद सीएम हेमंत बिस्वा शर्मा ने खुद अपने पर्सनल अकाउंट से भी इस पोस्ट को रीशेयर करते हुए कार्तिक का धन्यवाद किया है। उन्होंने लिखा, “कार्तिक आर्यन, आपके उदार योगदान से सचमुच बहुत खुशी हुई। आपका सहयोग असम के लोगों की मदद करने में बहुत काम आएगा।

kartik aaryan donated for assam flood

कार्तिक से पहले Assam Flood पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए थे ये सितारे

बता दे कि इससे पहले सलमान खान ने भी असम के लोगों के लिए खाना और पीने के पानी सहित कंई चीजें भेजी थी। इसके अलावा आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, राशि खन्ना और सोनाक्षी सिन्हा सहित कंई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए असम के लोगों के लिए आवाज उठाई थी और ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनकी मदद के लिए आगे आने को कहा था।

यह भी देखें: Karishma Tanna Baby Boy: 42 की उम्र में माँ बनी करिश्मा तन्ना, घर आया नन्हा मेहमान 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top