Neet स्टूडेंट प्रोटेस्ट में अकेले पुलिस वैन के सामने खड़े होकर उन्हें रोकने वाली वायरल गर्ल Rhiya Ahir बिग बॉस 20 में नजर आएंगी। दरअसल हाल ही में सलमान खान ने…
Rhiya Ahir in Big Boss 20: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहुचर्चित शो बिग बॉस 20 (Big Boss 20) को लेकर काफी बज बना हुआ है। दरअसल फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड है कि अब कि बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आएँगे। वहीं अब सलमान खान ने BB आगामी सीजन के 2 कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठाया है, जिसका फैंसला जनता को करना है।
Rhiya Ahir Bigg Boss 20 में आएंगी नजर
दरअसल कुछ समय पहले ही कलर्स द्वारा एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान कहते है कि, “सोच रहा हूँ घरवालों के साथ-साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है। इस बार फिर होगा फैंस का फैंसला। इनमें से जिसको मिलेगा बिग बॉस में जाने का वरदान, वो आप डिसाइड करेंगे।” दरअसल रिया अहीर और लव गिल में से जिसको ज्यादा वोट मिलेंगे, वो इस बार बिग बॉस के घर में जाएंगी।
फैंस से Rhiya Ahir ने मांगे वोट
वहीं Rhiya Ahir ने खुद भी एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से वोट मांगे है। वीडियो में रिया कहती है कि अभी तक आपने मेरी जर्नी सिर्फ देखी है, अब मौका है मेरे साथ जुड़ने का।’ इसके साथ रिया ने लोगों से कहा कि वे जिओ हॉटस्टार एप्प पर जाकर उन्हें वोट करें।
कौन है Rhiya Ahir ?
बता दे कि रिया अहीर पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और उद्यमी है, जो मुंबई में रहती है। ये जुलाई 2026 में मुंबई में नीटऔर शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए हुए प्रोटेस्ट के वक्त काफी चर्चा में आ गई थी। दरअसल पुलिस जब प्रोटेस्ट कर रहे निर्दोष छात्रों को वैन में भरकर ले जा रही थी तो रिया अकेले ही डटकर पुलिस वैन के सामने खड़े हो गई थी। इस दौरान की रिया की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोगों ने उनकी हिम्मत और जज्बे की काफी तारीफ की थी। वहीं अब ये बिग बॉस 20 में नजर आ सकती है।
क्या आप Rhiya Ahir को Big Boss 20 में देखना चाहते है, अपनी राय हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएँ।





