Bandar Trailer

Bandar Trailer: बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज 

Bandar Trailer :  बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ क ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में इन्होने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है जो…

‘एनिमल’ और ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ जैसी फिल्मों/वेब सीरीज में धमाल मचाने के बाद बॉबी देओल एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लेने के लिए तैयार है। दरअसल ये अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नजर आएँगे। इस फिल्म की चर्चा पिछले काफी दिनों से हो रही है, वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर (Bandar Trailer) भी रिलीज कर दिया है।

Bandar Trailer हुआ रिलीज

बंदर फिल्म की कहानी बॉबी देओल के किरदार ‘समीर मेहरा’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक सेलेब्रिटी के रूप में दिखाया गए है। समीर डेटिंग एप्प के जरिए कम उम्र की लड़कियों से बातचीत करता है और उन्हें डेट करता है। हालाँकि समीर की जिंदगी में तब तूफान आता है, जब उसकी मुलाकात एक ऐसे चालाक लड़की से होती है, जो उसपर रेप के आरोप लगा देती है।

इसके बाद बॉबी देओल का किरदार को पुलिस, कोर्ट आदि के चक्कर लगाता है और उन्हें जेल भी जाना पड़ता है। अब समीर निर्दोष साबित होकर जेल से छूट पाते है या नहीं, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

Bandar Trailer: ‘बंदर’ फिल्म की कास्ट

जानकारी के लिए बता दे कि इस फिल्म का निर्देशन ब्लैक फ्राइडे और गैंग ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने किया है। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी. शेट्टी, रिद्धि सेन, नागेश भोंसले और जितेंद्र जोशी सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यहाँ देखिए Bandar Trailer:

बॉबी देओल की अन्य अपकमिंग फिल्में

बात करें बॉबी देओल की अन्य फिल्मों कि तो ‘बंदर’ के अलावा भी इनके पास ‘Alpha’ मूवी भी है। इस फिल्म में ये आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और अनिल कपूर के साथ नजर आएँगे। शिव रावेल द्वारा निर्देशित यह फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा बॉबी के पास तमिल फिल्म ‘Jana Nayagan’ भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top