Jennifer Winget and William Ishmael marriage

Jennifer Winget ने तलाक के 12 साल बाद रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन है एक्ट्रेस के विदेशी पति William Ishmael

Jennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट ने तलाक के 12 साल बाद दूसरी शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने अपने विदेशी बॉयफ्रेंड William Ishmael के साथ क्रिश्चियन रीती-रिवाजों से शादी की।

मशहूर अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। दरअसल सोशल मीडिया पर कंई दिनों से इनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही थी। वहीं अब जेनिफर ने खुद अपनी शादी खबरों पर मुहर लगा दी है और पहली बार अपने पति विलियम इश्माइल (William Ishmael) से सभी को मिलवाया है।

Jennifer Winget ने William Ishmael संग रचाई शादी

दरअसल जेनिफर विंगेट काफी समय से सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल को डेट कर रही थी। वहीं अब इन दोनों ने शादी भी कर ली है। एक्ट्रेस ने इंडिया से दूर विदेश में अपने बॉयफ्रेंड संग क्रिश्चियन रीती-रिवाजों से शादी की। हाल ही में इन्होने अपनी इस वाइट वेडिंग से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है और पहली बार अपने हस्बैंड को सभी से मिलवाया है।

William Ishmael, jennifer winget husband
(Jennifer Winget-William Ishmael wedding photo)

Jennifer Winget ने शेयर की शादी खूबसूरत तस्वीरें

सामने आए वीडियो में जेनिफर और William Ishmael की शादी की कंई प्यारी सी तस्वीरें देखी जा सकती है। वाइट गाउन में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही है। एक तस्वीर में न्यूलीवेड कपल को हाथों में हाथ डाले एकसाथ देखा जा सकता है, वहीं इस दौरान उनके फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स उन पर फूल बरसा रहे है।

एक तस्वीर में जेनिफर और विलियम को लिपलॉक करते देखा जा सकता है। वहीं एक फोटो में एक्ट्रेस अपने पति का हाथ थामे अपनी रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “मिलिए मेरे मैन, मर्रे पति विल से।” वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। उनहोंने लिखा, “और फाइनली हमारे सितारे मिल ही गए।”

Jennifer Winget William Ishmael wedding

कौन है Jennifer Winget के पति William Ishmael

रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर विंगेट के पति विलियम इश्माइल एक सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन है, जो MHC डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलेपमेंट और ट्रेडिंग डायरेक्टर के रूप में काम करते है। हालाँकि इनके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

सितारों ने दी Jennifer Winget और William Ishmael को बधाई

जेनिफर विंगेट ने जैसे ही अपनी शादी का वीडियो शेयर किया तो उन्हें बधाईयां देने वालों का तांता लग गया। कमेंट सेक्शन में फैंस से लेकर ढेरों सेलेब्रिटीज ने कमेंट का उन्हें बधाई दी है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, ‘बधाई हो J।” मौनी रॉय ने लिखा, ‘ओह माई बेबी, दिल भर आया।’ जेनेलिया देशमुख ने लिखा, ‘बधाई हो मेरी प्यार जेनिफर और विलियम।’

रीम शेख ने लिखा, ‘बधाई हो, हमें और तस्वीरें देखनी है।’ करणवीर बोहरा ने लिखा, ‘जेनी बधाई हो, भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे।’ इसके अलावा भी करिश्मा तन्ना, जन्नत जुबैर, मुक्ति मोहन, श्रीति झा, नकुल मेहता और वत्सल सेठ सहित कंई सितारों ने कमेंट कर इन्हे शादी के लिए बधाई दी है।

jennifer-winget-william-ishmael wedding

जेनिफर विंगेट की पहली शादी

बता दे कि जेनिफर विंगेट की ये दूसरी शादी है। दरअसल इन्होने 2012 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ पहली शादी रचाई थी। हालाँकि इनकी ये वेडिंग ज्यादा दिनों तक नहीं चली और 2014 में इनका तलाक हो गया था। वहीं अब तलाक के करीब 12 साल बाद जेनिफर फिर सी शादी के बंधन में बंधी है।

FAQ:

प्रश्न: क्या जेनिफर विंगेट ने दूसरी शादी कर ली है ?

उत्तर: जी हाँ, इन्होने हाल ही में सिंगापुर के एक बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ शादी की है।

प्रश्न: विलियम इश्माइल (William Ishmael) कौन है ?

उत्तर: विलियम इश्माइल सिंगापुर के एक बिजनेसमैन है, जो भारतीय एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी को लेकर चर्चा में बने हुए है।

प्रश्न: जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माइल की उम्र कितनी है ?

उत्तर: वर्ष 2026 के अनुसार जेनिफर की उम्र 41 साल की है। वहीं इनके पति विलियम की जन्म तिथि के बारे में अभी पब्लिकली कोई जानकारी सामने नहीं है।

प्रश्न: जेनिफर विंगेट का पहला पति कौन है ?

उत्तर: इन्होने 20212 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी।

प्रश्न: Jennifer Winget Wedding Date ?

उत्तर: जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई 2026 को यूनाइटेड किंगडम में बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ शादी रचाई।

हमारी तरफ से भी जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माइल को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएँ। अगर आपका इनसे जुड़ा कोई सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में बेझिझक पूछें। 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top