Jennifer Winget अपने विदेशी बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल के शादी के बंधन में बंध चुकी है। वहीं अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी से कुछ तस्वीरें शेयर की है जो…
टीवी और फिल्म अभिनेत्री जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) अपने विदेशी बॉयफ्रेंड विलियम इश्माइल (William Ishmael) के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी है। इन्होने 18 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम (UK) में अपनी फैमिली और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में क्रिश्चियन रीती-रिवाजों के साथ शादी की। जेनिफर ने अपनी शादी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए अपने पति विलियम को सभी से इंट्रोड्यूस कराया था। वहीं अब इन्होने अपनी इस ड्रीमी वेडिंग से कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है।
Jennifer Winget की शादी की तस्वीरें
दरअसल हाल ही में जेनिफर विंगेट ने अपनी शादी से कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री वाइट वेडिंग गाउन पहने बेहद खूबसूरत लग रही है। तस्वीरों में जेनिफर के चेहरे पर दुल्हन बनने के खुशी साफ झलक रही है।

फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
एक तस्वीर में Jennifer Winget अपने पति विलियम के साथ लिपलॉक करते नजर आ रही है, जबकि एक फोटो में उन्हें अपनी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “घर कभी कोई जगह नहीं थी, वह तुम ही थे।”

पति की बाँहों में खोई दिखी Jennifer Winget
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माइल की शादी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक ने कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है।

Jennifer Winget की है ये दूसरी शादी
बता दे कि इनकी ये दूसरी शादी है। इन्होने इससे पहले एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई थी। हालाँकि 2014 में इनका तलाक हो गया था। ऐसे में जेनिफर ने तलाक के करीब 12 साल बाद फिर से शादी रचाई है।
यह भी देखें: Jennifer Winget ने तलाक के 12 साल बाद रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन है एक्ट्रेस के विदेशी पति William Ishmael





