Hrithik Roshan

Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ मनाई 5वीं एनिवर्सरी, एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी दी बधाई 

Hrithik Roshan और उनकी गिलफ्रेंड सबा आजाद के रिलेशनशिप को 5 साल हो गए है। इस कपल ने अपनी 5वीं एनिवर्सरी पर…

बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते है। बता दे कि ऋतिक सुजैन खान से तलाक के बाद एक्ट्रेस, सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे है। वहीं आज इनके रिलेशनशिप को 5 साल हो गए है। इस खास मौके पर ऋतिक ने कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को विश किया है।

Hrithik Roshan और सबा आजाद के रिलेशनशिप को हुए 5 साल

दरअसल ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी लेडी लव सबा संग कंई प्यारी सी तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे है। एक तस्वीर में ये कपल समंदर किनारे एक दूसरे में खोया नजर आ रहा है। वहीं एक फोटो में दोनों को अपनी कॉफी का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।

गर्लफ्रेंड के लिए ऋतिक ने लिखा प्यारा कैप्शन

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Hrithik Roshan ने वैसे तो कोई लंबा-चौड़ा कैप्शन नहीं लिखा। हालाँकि उन्होंने लिखा, “ये हमारा जन्मदिन है। हैप्पी 5th माई लव।”

एक्स वाइफ सुजैन खान ने दी बधाई

वहीं जैसे ही ऋतिक रोशन ने ये पोस्ट शेयर किया, उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। इतना ही नहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी एक प्यारा सा कमेंट करते हुए उन्हें एनिवर्सरी की शुभकामनाएँ दी है। सुजैन ने इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘सो स्वीट, हैप्पी एनिवर्सरी।’ वहीं शिबानी अख्तर ने लिखा, ‘हैप्पी 5th क्यूटी।’ नरगिस फाखरी ने लिखा, ‘Aww, बधाई हो, हैप्पी एनिवर्सरी।’ इसे अलावा भी दीया मिर्जा, जोया अख्तर और मृणाल ठाकुर ने भी एक प्यारा कमेंट करते हुए इन्हे बधाई दी है।

Hrithik Roshan की सुजैन खान संग शादी और तलाक

जानकारी के लिए बता दे कि ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान के साथ शादी रचाई थी। इसके बाद ये दोनों दो बेटों रेहान और रिदान के पेरेंट्स बने। हालाँकि ऋतिक और सुजैन की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2014 में इनका तलाक हो गया था।

वहीं सुजैन से तलाक के बाद Hrithik Roshan सबा आजाद को डेट कर रहे है। इन्होने साल 2022 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था और आज ये दोनों अपनी 5वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version