Heyy Babyy 2

Heyy Babyy 2: अक्षय कुमार की सबसे क्यूट फिल्म का बनेगा सीक्वल, जल्द ऑस्ट्रेलिया में शुरू होगी शूटिंग 

Heyy  Babyy 2: अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म ‘हे बेबी’ का सीक्वल बन रहा है। हाल ही में इस फिल्म की ऑफिशियली अनाउंसमेंट की गई है।

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान की साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म हे बेबी (Heyy Babyy) को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं अब 19 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल बन रहा है। दरअसल हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने ऑफिशियली इस फिल्म के  सीक्वल यानि Heyy Babyy 2 का  ऐलान किया है।

ऑस्ट्रेलिया में होगी Heyy Babyy 2 की शूटिंग

दरअसल साजिद नाडियाडवाला की प्रोडक्शन कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसंस ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की एक कंपनी के साथ अपनी 3 अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग का करार किया है। खास बात ये है कि इसमें साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘हे बेबी’ का सीक्वल यानि Heyy Babyy 2 भी है। जानकारी के लिए बता दे कि इसके पहले पार्ट की शूटिंग भी ऑस्ट्रेलिया में ही हुई थी।

क्या Heyy Babyy 2 में होगी पुरानी स्टारकास्ट की वापसी ?

फिलहाल Heyy Babyy 2 की कास्ट, स्टोरी आदि के बारे में कुछ रिवील नहीं किया गया है। दरअसल पिछली बार इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, फरदीन खान सहित कंई सितारे नजर नजर आए थे। ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म में पुरानी स्टारकास्ट की वापसी होती है या फिर अन्य एक्टर्स को कास्ट किया जाएगा।

Heyy Babyy ने जीता था दर्शकों का दिल

बात करें हे बेबी फिल्म की कहानी कि तो इस फिल्म की स्टोरी 3 आवारा और गैर-जिम्मेदार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केवल लड़कियों के पीछे पागल होते है। हालाँकि एक दिन कोई उनके दरवाजे पर एक छोटी सी बच्ची छोड़ जाता है, जिसकी वे तीनों मिलकर परवरिश करते है। धीरे-धीरे इन तीनों दोस्तों का बच्ची से जुड़ाव होने लगता है और जिम्मेदारी से भागने वाले तीनो दोस्त धीरे-धीरे जिम्मेदार होने लगते है।

यह भी देखें: Mera Hero Hai Woh: नेत्रहीन बाप का बेटी के लिए प्यार, भावुक कर देगा सैफ अली खान की ‘हैवान’ का पहला गाना 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version