Site icon Filmy Ghost

Siddhant Chaturvedi: CA की पढ़ाई करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी आखिर कैसे बने बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर 

Siddhant Chaturvedi

Siddhant Chaturvedi Birthday: एक समय था जब सिद्धांत चतुर्वेदी एक्टर बनने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। दरअसल वे चार्टेड अकाउंटेंट (CA) की पढ़ाई कर रहे थे और…

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी आज अपना 33वां बर्थडे (Siddhant Chaturvedi Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर दुनियभर से उनके फैंस उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं आज इनके जन्मदिन पर हम आपको इनके एक्टिंग करियर के बारे में बताने जा रहे है। दरअसल सिद्धांत एक एक्टर नहीं बल्कि एक चार्टेड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहते थे। दरअसल उनके पिता भी एक सीए थे, तो इसलिए ये भी अपने पिता के ही नक्शेकदम पर चलना चाहते थे। परंतु बाद में इन्होने एक्टिंग की तरफ रुख किया, जो जाहिर से बात है इनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था। तो चलिए आपको बताते है कि CA की पढ़ाई करने वाले सिद्धांत कैसे बॉलीवुड में सक्सेसफुल एक्टर बने।

Siddhant Chaturvedi Birthday Special

दरअसल कुछ महीनों पहले सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी एक 18 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर उनकी स्कूल फेयरवेल के दौरान की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “2008, स्कूल फेयरवेल। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि 18 साल बाद लाइफ में क्या होगा और मैं अभी भी अपने लक्ष्य के पीछे भाग रहा हूँ। मुझे एक ऐसे सपने को पूरा करने के लिए कुछ आत्मविश्वाश मिला, जिसके बारे में मैं बात भी नहीं कर सकता था- एक एक्टर बनने का सपना।”

CA की पढ़ाई करते थे Siddhant Chaturvedi

एक्टर ने आगे लिखा, “एक ऐसी क्लास में जहां बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर और अंतरिक्ष यात्री बनना का सपना देखते थे, मैंने चुपचाप अपनी भावना को एक ऐसे जवाब के नीचे छिपा लिया जो इतना लाउड था कि उसे शेयर करना असंभव था। CA छोड़ने से लेकर लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहने, कभी भी हार न मानने से लेकर आज भंसाली सर के बैनर तले काम करने तक। यह एक ऐसा सफर रहा है, जिसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना तो बनता है।”

Siddhant Chaturvedi ने आगे लिखा, बहुत लोग जुड़ गए इस जर्नी में और बहुत ने बीच रास्ते भरोसा छोड़ दिया। लेकिन उन पर कुछ भी नहीं, क्योंकि मेरे सपनों का भार सिर्फ मेरा है, और जिस तकिए पर मैं सोता हूँ, वही उठा सकता है। मैंने निडर होकर फैंसले लिए है और हर किरदार को पुरे समर्पण भाव से निभाया है… लेकिन महानता के सपने को आज भी संजोए रखा है। कुछ लोग इसे अहंकार कहते है, कुछ घमंड कहते है लेकिन मैं इसे अपने सपने की रक्षा करना कहता हूँ।”

उस चीज पर फोकस करें, जिसे आप कंट्रोल कर सकते है- सिद्धांत चतुर्वेदी

Siddhant Chaturvedi  ने आगे लिखा, “यह पोस्ट उन सभी सपने देखने वालों के लिए है, जिन्हे लोग कभी-कभी भृमित कहते है। लोग आपसे तब प्यार करेंगे, जब यह उनके लिए सुविधाजनक होगा और ये लोग तब आपको छोड़ देंगे जब यह मुश्किल होगा। लेकिन आप बस इतना कर सकते है कि आप उस चीज पर फोकस करें, जिसे आप कंट्रोल कर सकते है।  आप अपने उस काल्पनिक सपने की रक्षा करें, तो चलो कहानी नहीं इतिहास लिखते है।”

Siddhant Chaturvedi का एक्टिंग करियर

बात करें प्रोफेशनल लाइफ कि तो सिद्धांत चतुर्वेदी ने जोया अख्तर की फिल्म गली बॉय (Gully Boy) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में इन्होने एक रैपर की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके बाद सिद्धांत ने बंटी और बबली 2, फोन भूत, गहराईयाँ, खो गए हम कहाँ, युध्रा और दो दीवाने शहर में सहित कंई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। वहीं अब सिद्धांत जल्द ही ‘दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग’ नामक एक फिल्म में नजर आएँगे। विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सिद्धांत के साथ वामिका गब्बी और दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन नजर आएंगी।

FAQ:

Exit mobile version