एल्विश यादव ने हाल ही में Orry को महिंद्रा थार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत 22 से 29 लाख के बीच बताई जा रही है। बता दे कि कुछ दिनों पहले एल्विश ने…
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के सबसे खास दोस्त Orry उर्फ ओरहान अवतत्रामणि अक्सर अपने सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। वहीं हाल ही में इन्होने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते काफी वायरल हो गया। है दरअसल Orry के एक दोस्त ने इन्हे इनकी ड्रीम गाड़ी गिफ्ट में दी है… और ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि एल्विश यादव है। जी हाँ, एल्विश ने हाल ही में औरी महिंद्रा थार तोहफे के रूप में दी है।
Elvish Yadav ने Orry को गिफ्ट की थार
दरअसल हाल ही में Orry ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में औरी अपनी गाड़ी से उतरते है और एकदम अपने सामने नई महिंद्रा थार को देखकर सरप्राइज हो जाते है। उनके इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें इस सरप्राइज के बारे में कोई भी अंदाजा नहीं था।
एल्विश ने खतरों के खिलाड़ी के लिए दी बधाई
वहीं इसके बाद एक सख्स औरी को एल्विश का एक एक हैंड रिटन नोट थमाता है। इस नोट में लिखा था- “औरी मेरे गाय, खतरों के खिलाड़ी के लिए खूब-खूब बधाई। आपका भाई, एल्विश भाई।” वीडियो में औरी चौंकते हुए कहते है कि- क्या एल्विश यादव ने मुझे थार दी है ? वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा , “बाय-बाय जी-वेगन, हेलो थार।”
Orry ने जताया एल्विश का आभार
वहीं जैसे ही Orry ने ये वीडियो शेयर किया, उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। एल्विश ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘बधाई हो ब्रो।’ वहीं एल्विश के इस कमेंट पर औरी ने उन्हें रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘थैंक्यू भाई।’
एल्विश यादव ने औरी से किया था वादा
बता दे कि जनवरी 2026 में औरी एल्विश यादव के पॉडकास्ट में पहुंचे थे। इस दौरान एल्विश ने जब औरी से उनकी ड्रीम कार के बारे में पूछा तो औरी ने कहा था कि उन्हें महिंद्रा थार बेहद पसंद है लेकिन ये हमेशा सोल्ड आउट रहती है। तभी एल्विश ने उनसे कहा था कि- मैं दिलाऊंगा आपको ये थार। वहीं अब एल्विश ने अपना वादा पूरा किया और Orry को एक थार गिफ्ट में दी है।
यह भी देखें:सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने लगाए ठुमके, रिलीज हुआ ‘द वन’ का Thummak Thummak Song





