Thummak Thummak Song

Thummak Thummak Song: The Vvaan में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने लगाए ठुमके

Thummak Thummak Song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का नया गाना ‘ठुम्मक ठुम्मक’ रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों को…बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म द वन (The Vvaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, वहीं अब इस फिल्म का नया गाना ठुम्मक ठुम्मक (Thummak Thummak Song) रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रह है।

Thummak Thummak Song रिलीज हुआ

दरअसल कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने ‘द वन’ फिल्म का नया गाना ‘ठुम्मक ठुम्मक’ रिलीज किया है। इस गाने में सिद्धार्थ और तमन्ना के जबरदस्त डांस स्टेप्स और कैची लिरिक्स दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहे हैं। इसे अलावा भी सिद्धार्थ और तमन्ना की जबरदस्त केमस्ट्री और उनका लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।बता दें कि इस गाने को देव नेगी और अकासा सिंह ने गाया है। वहीं शबीर अहमद और तनिष्क बागची ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है।

यहां देखें Thummak Thummak Song Video

द वन फिल्म की कहानी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ की कहानी एक रहस्यमयी जंगल और वन देवी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो भगवान में ज्यादा विश्वाश नहीं करता। वहीं दूसरी तरफ तमन्ना ने इनकी पत्नी का किरदार निभाया जो परमात्मा में अटूट विश्वाश रखती है और छठी मैया की पूजा भी करती है।
The Vvaan की रिलीज डेट
बता दें कि वन फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल सहित कई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।यह भी देखे: The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

द वान (The Vvaan) के बारे में

The Vvaan भारतीय लोककथाओं पर आधारित फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है, जिसमें रहस्य और हास्य भी है। इसका निर्देशन पंचायत के निर्देशक दीपक मिश्रा ने किया है और कहानी अरुणाभ कुमार (TVF) ने लिखी है। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स, TVF और 11.11 प्रोडक्शन की प्रस्तुति में शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने प्रोड्यूस किया है। सिनेमैटोग्राफी मनु आनंद ने संभाली है। इस फिल्म को पहले Vvan: Force of the Forrest नाम से जाना जा रहा था।

फिल्म की रिलीज़ डेट और सेंसर सर्टिफ़िकेट

फिल्म पहले 28 अगस्त 2026 को आने वाली थी, लेकिन इसे आगे बढ़ाकर 25 सितंबर 2026 कर दिया गया, ताकि सिद्धार्थ की पत्नी कियारा आडवाणी की फिल्म Toxic से टकराव न हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म को बिना किसी कट के U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया था। फिल्म के गानों में ठुम्मक ठुम्मक के अलावा छठी मैया भी चर्चा में रहा है।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top