Bollywood

Devoleena Bhattacharjee ने पति शाहनवाज शेख के बर्थडे पर लिखा प्यार भरा नोट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 

Devoleena Bhattacharjee ने अपने पति शाहनवाज शेख के बर्थडे पर उनके लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे संग कंई अनदेखी तस्वीरें भी साझा की है।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी खूबूसरत फैमिली फोटोज अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है। इसी बीच आज देवलीना के पति शाहनवाज शेख का बर्थडे है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें विश किया है।

Devoleena Bhattacharjee ने पति शाहनवाज संग शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

दरअसल हाल ही में देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति संग कंई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके नन्हे राजकुमार ‘जॉय’ को भी उनके साथ देखा जा सकता है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति के लिए एक खास नोट भी लिखा है।

देवोलीना ने लिखा, “मेरा घर, मेरी ताकत और हमारे लिटिल वन का पिता और हर मायने में मेरे  पार्टनर को हैप्पी बर्थडे। उथल-पुथल, हँसी, स्लीपलेस नाइट, सपने और रोजमर्रा की जिंदगी… आप सच्चे साथी की तरह हमेशा मेरे साथ खड़े रहे है।

“आपको एक पिता के रूप में देखकर आपके प्रति मेरा प्यार और भी बढ़ जाता है। जॉय के लिए सेफ स्पेस और मेरे लिए निरंतर सहारा बनने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको जीवन में सुख, शांति, प्यार और सफलता प्रदान करे, जिसके आप सचमुच हकदार है। हम आपसे बेहद प्यार करते है।”

Devoleena Bhattacharjee ने 2022 में फिटनेस ट्रेनर शाहनवाज से रचाई थी शादी

जानकारी के लिए बता दे कि ‘साथ निभाना साथिया’ फेम Devoleena Bhattacharjee ने दिसंबर 2022 में फिटनेस ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी रचाई थी। इन्होने काफी इंटिमेट तरीके से कोर्ट मैरिज की थी और एकदम से शादी की तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था। वहीं शादी के 2 साल बाद यानि दिसंबर 2024 में इन्होंने अपने पहले बच्चे यानि एक बेटे का  स्वागत किया, जिसे इन्होने ‘जॉय’ नाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version