Deepika-Ranveer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह दूसरी बार पिता बन चुके है। दरअसल दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है। ये कपल पहल से एक बेटी दुआ पादुकोण के पेरेंट्स है।
बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika-Ranveer) के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। दरअसल दीपिका ने आज 19 सितंबर 2026 को एक बेटी को जन्म दिया है। इस कपल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी है।
Deepika-Ranveer के घर आई नन्ही परी
दरअसल दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- ‘वेलकम बेबी गर्ल।’ इसके साथ ही उनकी बेटी के जन्म की तारीख यानि ’19-9-2026 भी लिखी है। इसके नीचे दुआ, रणवीर और दीपिका का नाम लिखा है।
यहाँ देखिए Deepika-Ranveer का पोस्ट
बड़ी बहन बनी दुआ पादुकोण
बता दे कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले से एक बेटी दुआ पादुकोण के पेरेंट्स है। दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था और हाल ही में कपल ने अपना बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया था। वहीं अब जैसे ही दीपिका ने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो दुआ भी बड़ी बहन बन गई है।
सेलेब्स ने दी Deepika-Ranveer को बधाई
वहीं जैसे ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी, उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। कंई बॉलीवुड सलेब्रिटीज ने कमेंट कर बधाईयां दी है।
कृति सेनन ने लिखा, ‘Aww बधाई हो दोस्तों। दुआ अब बड़ी बहन बन गई है, कितना अद्भुत आशीर्वाद है।’ सोनम कपूर ने लिखा, ‘क्या शानदार सपना है, बधाई हो।’ अनिल कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो, बेटियाँ सबसे अच्छी होती है।’ बिपाशा बासु ने लिखा, ‘बधाई हो, आप सभी को प्यार।’ इसके अलावा भी सारा अली खान, अभय वर्मा, कैटरीना कैफ, कियारा अडवाणी, अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट सहित कंई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक और कमेंट किए है। वहीं फैंस भी इस कपल को खूब बधाईयां दे रहे है।
हमारी तरफ से भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई।

