Dharmendra 1st Death Anniversary: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को आज इस दुनिया से गए एक साल हो गया है। वहीं उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनकी वाइफ और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उन्हें याद किया है।
आज है Dharmendra 1st Death Anniversary
24 नवंबर 2025… ये ही वो दिन था जब हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज सितारे यानि धर्मेंद्र ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल पिछले साल ही-मैन का उनके बर्थडे से कुछ दिनों पहले ही 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वहीं आज उनकी पहली पुण्यतिथि Dharmendra 1st Death Anniversary है, जिसपर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी उन्हें याद कर काफी भावुक हो गई। ड्रीम गर्ल ने एक इमोशनल नोट लिखते हुए अपने पति को याद किया है।
धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हुई हेमा मालिनी
Dharmendra 1st Death Anniversary पर हेमा मालिनी ने अपने एक्स अकाउंट से धर्मेंद्र संग कंई प्यारी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों हँसते-मुस्कुराते साथ में पोज देते नजर आ रहे है। वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “पूरा एक साल बीत गया लेकिन मेरे दुख की तीव्रता जरा भी कम नहीं हुई है। मैं एक ऐसे इंसान के चले जाने से गहरे दुख में हूँ, जो सिर्फ मेरे पति नहीं बल्कि मेरे लिए मेरे सबकुछ थे- मेरे दोस्त, मेरे मार्गदर्शक और मेरी ताकत, या यूं कहूं कि वे मेरे अस्तित्व थे, वे मेरा पूरा वजूद थे।”
हेमा मालिनी ने पति की इन खूबियों को किया याद
ड्रीम गर्ल ने आगे लिखा, “उनक बिना जिंदगी काफी खाली-खाली सी लगती है। उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व, उनका स्वभाविक भलाई का भाव, जो उनके पुरे अस्तित्व में समाया हुआ था और जो उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति तक उनके प्यार के रूप में पहुँचता था। वे एक ऐसे व्यक्ति थे जो सफलता के शिखर पर पहुँचने के बाद भी हमेशा जमीन से जुड़े रहे और अपने जड़ों से जुड़े रहे।”
“भगवद्गीता हमें बताती है कि आत्मा अमर है और उसका पुनर्जन्म होता है। मैं ये बात जानती हूँ लेकिन मैं अभी इसी जीवन में हूँ और उनकी स्नेहपूर्ण उपस्थिति की कमी मुझे खलती है। मैं उन लाखों फैंस को थैंक्यू कहना चाहती हूँ, जिन्होंने इस उदार और प्यारे इंसान को आज याद किया और धर्म जी के बारे में इतने प्यारे मैसेज भेजे, यह बताया कि वे उनके लिए क्या मायने रखते है। आप सभी को एक बार फिर से धन्यवाद।” (Dharmendra 1st Death Anniversary)
यह भी देखें: Dharmendra Last Wish: धर्मेंद्र के निधन के 7 महीने बाद हेमा मालिनी ने बताई उनकी आखिरी इच्छा
Mothers Day 2026: सनी देओल से लेकर सारा अली खान तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी माताओं पर लुटाया प्यार





