Priyanka Chopra भले ही अब विदेश में रहती हो लेकिन वे आज भी अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूली है। वे अपनी 4 साल की बेटी मालती मैरी को भी अपने कल्चर से जुड़ी कंई चीजें सिखाती रहती है। हाल ही में PeeCee की लाड़ली का एक क्यूट सा वीडियो सामने आया है, जिसमें वे गायत्री मंत्र का जाप करते नजर आ रही है।
Priyanka Chopra ने शेयर की क्यूट फैमिली फोटोज
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। गौरतलब है कि PeeCee निक जोनास से शादी के बाद विदेश में ही बस गई है, हालाँकि वे आज भी अपनी भारतीय जड़ों को नहीं भूली है। दरअसल वे विदेश में भी सभी भारतीय त्यौहार और रीती-रिवाज काफी उत्साह के साथ मनाती है। इसके साथ ही वे अपनी नन्ही सी बेटी मालती मैरी को भी अपनी भारतीय परंपराओं, पूजा-पाठ और रीती-रिवाजों से परिचित करवाती रहती है। हाल ही में प्रियंका ने अपनी बेटी की कुछ
तस्वीरें वीडियो साझा की है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इंडियन कल्चर को कितना पसंद करती है।
मालती मैरी ने किया गायत्री मंत्र का जाप
दरअसल कुछ समय पहले ही Priyanka ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में से कुछ उनकी वेकेशन के दौरान की है, कुछ उनके फिल्म सेट से है, जबकि कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस और उनकी नन्ही सी बेटी को पूजा करते देखा जा सकता है।एक वीडियो में प्रियंका को इंडियन अटायर में देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने अपनी बेटी को गोद में बताया हुआ है, वहीं तभी नन्ही सी मालती गायत्री मंत्र का जाप करती है। एक अन्य तस्वीर में दोनों माँ-बेटी साथ में पूजा करते नजर आ रही है।
Priyanka Chopra की माँ मधु चोपड़ा भी साथ आई नजर
एक तस्वीर में नन्ही मालती को बीच किनारे रेत में खेलते देखा जा सकता है, जबकि एक फोटो में वे अपनी वे फिल्म सेट पर प्रोड्यूसर बने नजर आ रही है। एक तस्वीर में प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा भी उनके साथ नजर आ रही है। वहीं अन्य तस्वीरों में देसी गर्ल को अपनी बेटी के साथ खेलते और मस्ती करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरें को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने लिखा, “हाल ही में, एकदम व्यस्त लेकिन एक सपनों जैसी जगह पर। साउंड ऑन।”
सितारों ने बरसाया प्रियंका-निक की बेटी पर प्यार
Priyanka Chopra की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। काजल अग्रवाल, शिल्पा शेट्टी, शिबानी अख्तर, परिणीति चोपड़ा, अथिया शेट्टी,रवि किशन और तमन्ना भाटिया सहित कंई सितारों ने इस पोस्ट पर लाइक और कमेंट किए है। वहीं फैंस भी इस पोस्ट पर लाइक और कमेटं कर काफी प्यार बरसा रहे है।यह भी देखें:
Sridevi Biography: ‘Empress’ की पहली झलक आई सामने, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की कवर फोटो लेखक: KushamKusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।