Dussehra 2026

Dussehra 2026: बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने दी दशहरे की शुभकामनाएँ, देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

Dussehra 2026: सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर, सारा अली खान और अभय वर्मा सहित कंई सेलेब्स ने दशहरे की शुभकामनाएँ दी है। वहीं कुछ सितारों ने…

आज 20 अक्टूबर को देशभर में बुराई पर अच्छाई का प्रतीक त्योहार दशहरा (Dussehra 2026) मनाया जा रहा है। हर तरफ इस त्यौहार की रौनक देखी जा सकती है। वहीं अब कंई फ़िल्मी सितारों ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएँ दी है।

अभय वर्मा ने फैमिली संग मनाया Dussehra 2026

मुँज्या फेम अभय वर्मा ने अपने दशहरा सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्टर को अपने माँ और भाई अभिषेक वर्मा संग ये त्यौहार सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दशहरा पूजन, इस त्यौहार के जो भी मायने है उनके साथ।”

रणदीप हुड्डा का बेटी व्योमिका संग पहला दशहरा

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी अपनी नन्ही सी बेटी, वाइफ लीन लैशराम और अन्य लोगों के साथ दशहरा सेलिब्रेट किया। एक्टर ने इस दौरान की कंई प्यारी सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “इस साल दशहरा और अश्व पूजा कुछ ज्यादा ही खास है, क्योंकि हमारी नन्ही देवी भी हमारे सेलिब्रेशन में शामिल हो गई। हमारी ये नन्ही परी हमारी संस्कृति और परम्पराओं के बीच बड़ी हो रही है।”

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी Dussehra 2026 की शुभकामनाएँ

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “दशहरे की शुभकामनाएँ। आपके जीवन में हमेशा सत्य और अच्छे की जीत हो।”

वहीं करीना कपूर ने लिखा, “यह इस बात की याद दिलाता है कि बुराई पर हमेशा अच्छे की जीत होती है। हैप्पी दशहरा।”

सारा अली खान दी Dussehra 2026 पर शेयर किया ये पोस्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपने ‘उड़ता तीर’ को-स्टार आयुष्मान खुराना के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए अपने फैंस को दहशरे की शुभकामनाएँ दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी दशहरा। सभी को ढेर सारा प्यार, आपको सौभाग्य और हँसी-खुशी की शुभकामनाएँ।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version