Bindaas Song

Bindaas Song: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का नया गाना रिलीज, नोरा फतेही ने जबरदस्त डांस मूव्स से मचाया तहलका 

Bindaas Song: रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म ‘जेलर 2’ का नया गाना ‘बिंदास’ रिलीज हो गया है। बता दे कि इस गाने में नोरा फतेही…

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) लेकर चर्चा में बने हुए है। फैंस इनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसी बीच हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने का नाम है- बिंदास (Bindaas) और इस सॉन्ग में नोरा अपने जबरदस्त डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीतते हुए नजर आ रही है।

जेलर 2 का Bindaas Song रिलीज

बता दे कि कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ‘जेलर 2’ का नया गाना ‘बिंदास’ रिलीज किया है। इस गाने में नोरा का जबरदस्त डांस देखने लायक है। वहीं इस दौरान उनका ग्लैमरस अवतार और एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहा है।

अनिरुद्ध रविचंद्र ने किया है कंपोज

जानकारी के लिए बता दे कि Bindaas Song को अनिरुद्ध रविचंद्र ने कंपोज किया है। वहीं अनिरुद्ध रविचंद्र और दीप्ति सुरेश ने मिलकर इस गाने को गाया है। वहीं सुपर सुबु ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है।

यहाँ देखें Bindaas Song

जेलर 2 की रिलीज डेट

जानकारी के लिए बता दे कि ‘जेलर 2’ वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में रजनीकांत के साथ योगी बाबू, राम्या कृष्णन, ऋत्विक सहित कंई सितारे नजर आएँगे। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अक्टूबर 2026 में रिलीज हो सकती है।

यह भी देखें: Ranbir Kapoor Birthday: ‘केवल प्यार नो वॉर…’, Love and War की टीम ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीर 

Daughters Day 2026: ‘कोई रात में आपकी बेटी का पीछा कर रहा हो…’, कृति सेनन ने महिलाओं की सुरक्षा पर सोचने के लिए किया मजबूर 

Zindagi Na Milegi Dobara के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, डायरेक्टर जोया अख्तर ने लगाई मुहर 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top