Daughters Day 2026 पर कृति सेनन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। एक्ट्रेस ने कहा कि जब बेटियाँ अँधेरा होने के बाद भी…
हर साल सितंबर के चौथे रविवार को डॉटर्स डे (Daughters Day) मनाया जाता है। यह दिन अक्सर बेटियों के सम्मान में, समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान और लिंग भेद को खत्म करने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं आज इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने लोगों को महिलाओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
Daughters Day 2026 पर कृति सेनन ने महिला सुरक्षा पर जताई चिंता
दरअसल हाल ही में कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इस Daughter’s Day पर जरा सोचिए, आपकी बेटी आपको फोन करके कहती है कि- ‘मुझे लगता है कि कुछ आदमी मेरा पीछा कर रहे है।’ कल्पना कीजिए कि वो रात को अकेले घर जा रही है और बार-बार पीछे मुडकर देख रही है। कल्पना कीजिए कि घर पहुँचने से पहले ही उसके फोन की बैटरी खत्म हो जाए।”
कृति सेनन ने बताया किस दिन होगा असली Daugter’s Day
Daughters Day 2026 पर शेयर किए गए पोस्ट में कृति ने आगे लिखा, “अब इसे महसूस कीजिए… अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने से लेकर पेपर स्प्रे रखने तक। पैदल चलने की बजाय कैब बुक करने से बस सेफ फील करने के लिए किसी को कॉल करने तक- हम सबने उसे इस तरह का जीवन जीने के लिए मजबूर किया है।”
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “जिस दिन लड़कियाँ रात में घर से अकेले निकल पाएंगी, अँधेरा होने के बाद भी पार्क में बैठ सकेंगी, जिस दिन वे अपनी मर्जी के कपड़े पहन पाएंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का बिना डरे इस्तेमाल कर पाएंगी, या बिना इस बात को कैलक्युलेट किए पब्लिक स्पेस पर रह पाएंगी कि कोई उनके साथ दुर्वव्यहार न कर दे… जिस दिन ये सब हो जाएगा उस दिन हमें Daughters Day मनाना चाहिए।
कृति ने बताया आखिर कैसी दुनिया की हकदार है हमारी बेटियाँ
कृति ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा, “हर उस बेटी को जिसने घर फोन करके कहा हो कि- ‘मैं पहुँच गई हूँ।’ काश, आप एक दिन ऐसी दुनिया में रहे, जहाँ आपको ऐसा करने की जरुरत न पड़े। यही वो दुनिया होगी, जिसकी हमारी बेटियाँ हकदार है और यही वो दुनिया है, जिसके हम उनके लिए देनदार है।”
यहाँ देखिए Daughters Day 2026 पर कृति द्वारा शेयर किया गया पोस्ट

यह भी देखें: Arbaaz Khan Birthday: 10 महीने की बेटी सिपारा के लिए डांस करते दिखे अरबाज खान, वाइफ शूरा ने शेयर किया अनदेखा वीडियो
अनुपम खेर और Kirron Kher की शादी को पुरे हुए 41 साल, एक्टर ने सालगिरह पर शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें





