Site icon Filmy Ghost

Bhumi Pednekar: काला चश्मा पहनकर शिव पूजा करने पर ट्रोल हुई भूमि पेडनेकर, लोग बोले- ‘भक्ति है या फोटोशूट’

Bhumi Pednekar

शिव पूजा के दौरान Bhumi Pednekar जींस-टॉप और ब्लैक सनग्लासेस पहने नजर आई। मंदिर के अंदर भूमि का ऐसा लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) आज सावन के पहले दिन भगवान शिव की पूजा करने मंदिर पहुँची। एक्ट्रेस की इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिन्हे देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है।

Bhumi Pednekar ने सावन के पहले दिन की पूजा

दरअसल भूमि पेडनेकर ने खुद अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस दौरान वे शिव भक्ति में लीन नजर आ रही है। तस्वीरों में भूमि को शिवलिंग पर जल चढ़ाते और हाथ जोड़कर भोलेनाथ की पूजा करते देखा जा सकता है।

वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सावन की शुरूवात पर, मैं आसान जिंदगी के लिए नहीं बल्कि शालीनता और शक्ति के साथ जीवन जीने के लिए शक्ति की प्रार्थना करती हूँ। हर-हर महादेव।”

मंदिर के अंदर सनग्लासेस पहनने पर ट्रोल हुई Bhumi Pednekar

वहीं जैसे ही Bhumi Pednekar ने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की, सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल करने लगे। इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा, ‘मंदिर में भगवान की भक्ति कर रही हो या फोटोशूट।’ एक ने लिखा, ‘चश्मा तो उतार लेती।’ एक ने लिखा, ‘आप सनग्लासेस उतार के भी पूजा कर सकती थी।’ कंई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इसी तरह के कमेंट किए है।

यह भी जरूर देखें:

Siddhant Chaturvedi: CA की पढ़ाई करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी आखिर कैसे बने बॉलीवुड के सक्सेसफुल एक्टर 

Batwara 1947 Trailer: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बँटवारा 1947’ का ट्रेलर हुआ रिलीज 

Ranabaali: घुड़सवारी सीखने से लेकर नकली गोलाबारी के बीच प्रशिक्षण तक, रणबाली के लिए खूब पसीना बहा रहे विजय देवरकोंडा 

Exit mobile version