
Badshah ने मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की तस्वीरें, फैंस बोले- ‘क्या ये हानिया आमिर है’
Badshah: सिंगर व रैपर बादशाह हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे। हालाँकि इन तस्वीरों में लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा, जिसके बाद से फैंस…
मशहूर सिंगर व रैपर बादशाह (Badshah) अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। कुछ महीनों पहले ये अपने गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों से घिर गए थे। वहीं अब बादशाह की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें ये एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे है।
कौन है Badshah के साथ ये मिस्ट्री गर्ल
दरअसल हाल ही में बादशाह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में इन्हे एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा सकता है। हालाँकि इन फोटोज में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, जिसके बाद से ही फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रैपर ने कैप्शन में लिखा, “यूनिवर्स के पास लोगों को आपके जीवन में लाने का एक अनोखा तरीका होता है।
लोगों ने पूछा क्या ये हानिया आमिर है ?
Badshah की इन तस्वीरों को देख फैंस तरह-तरह के कयास लगा रहे है। कमेंट सेक्शन में ढेरों लोगों ने कमेंट कर कहा कि ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हो सकती है। दरअसल एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या ये हानिया आमिर है ?’ एक ने लिखा, ‘ये हानिया आमिर लग रही है।’ एक ने लिखा, ‘हानिया आमिर ?’ कंई अन्य यूजर्स भी तरह के कमेंट हानिया के बारे में पूछते नजर आए।

काफी अच्छे दोस्त रह चुके है हानिया आमिर और Badshah
जानकारी के लिए बता दे कि बादशाह और पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर काफी अच्छे दोस्त रह चुके है (या शायद अब भी है)। दरअसल इन दोनों की दोस्ती की शुरूवात 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। इसके बाद से ही ये दोनों दुबई और कंई जगहों पर साथ नजर आए। इन दोनों को साथ देख लोग अक्सर इनके डेटिंग के कयास लगाते है, हालाँकि हानिया और बादशाह अक्सर एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते है।
यह भी देखें:
