Bollywood

Alpha Teaser देख शाहरुख खान ने की आलिया भट्ट की तारीफ, बॉबी देओल के बारे में कही ये बात 

Alpha Teaser: आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ का टीजर देख शाहरुख खान उनके काम के मुरीद हो गए। शाहरुख ने आलिया से लेकर बॉबी देओल की तारीफ की है।

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म ‘अल्फा को लेकर चर्चा में बनी हुई है। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर (Alpha Teaser) जारी कर दिया है, जिसमें आलिया एकदम एक्शन अवतार में नजर आ रही है। उनका ये रफ एंड टफ अवतार देख फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान भी उनके काम के मुरीद हो गए।

Alpha Teaser हुआ रिलीज

दरअसल ‘अल्फा’ का टीजर देख शाहरुख खान खुद को आलिया भट्ट की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। हाल ही में SRK ने अपने एक्स और इंस्टा अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए अल्फा की पूरी टीम की काफी तारीफ की है।

शाहरुख खान ने की आलिया की तारीफ

Alpha Teaser देखने के बाद शाहरुख ने अपने इस पोस्ट में लिखा, “बहुत बढ़िया आलिया, दिल तोड़ने से लेकर हड्डियां तोड़ने तक… तुम्हारा स्किल सेट लगातार बढ़ रहा है। उम्मीद है कि अल्फा सबका दिल जीतेगी और सीक्वल के लिए भी कुछ विलेन खड़े रहेंगे। जाओ और कमाल कर दो, सिग्मा गर्ल।’ लार्ड बॉबी… जब आप बैड किरदार (विलेन) करते हो तो बहुत अच्छे लगते हो, आपको एक बड़ा सा हग। शिव और उसकी पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।”

Alpha Teaser

Alpha Movie रिलीज डेट

बता दे कि अल्फा यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा बॉबी देओल को भी अहम किरदार निभाते देखा जाएगा।  शिव रवैल द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर फिल्म 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी जरूर देखें: 2 Years Of Munjya: अभय वर्मा-शरवरी ने मनाया ‘मुँज्या’ के दो साल पुरे होने का जश्न, बीटीएस तस्वीरें शेयर कर दर्शकों का जताया आभार  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *