
Arjun Kapoor के बर्थडे पर बहन अंशुला कपूर ने दी शुभकामनाएँ, बचपन की तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात
Arjun Kapoor के बर्थडे पर उनकी बहन अंशुला कपूर ने बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपन भाई के लिए एक…
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपुर (Arjun Kapoor) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर कंई सेलेब्रिटिज ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं अब अर्जुन की छोटी बहन अंशुला कपुर (Anshula Kapoor) ने भी एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए उनके बर्थडे को खास बना दिया है।
Arjun Kapoor के बर्थडे पर अंशुला का प्यार भरा पोस्ट
दरअसल हाल ही में अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन और अंशुला के बचपन की कंई प्यारी सी तस्वीरें देखी जा सकती है। इन तस्वीरों में दोनों भाई-बहन काफी क्यूट लग रहे है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपने भाई के लिए काफी प्यारा सा नोट भी लिखा है।
अंशुला ने अर्जुन को बताया अपना पहला सेफ प्लेस
अंशुला ने लिखा, “मेरे पहले दोस्त, पहले रेसलिंग साथी, मेरे पहले रक्षक, मेरे पहला सेफ प्लेस, और मेरे सबसे बड़े चीयरलीडर को हैप्पी बर्थडे। मुझे तुमसे पहले की दुनिया याद नहीं है। सच कहूं तो मैं तुम्हारे बिना किसी भी दुनिया की कल्पना कर भी नहीं सकती। मेरे हर रूप में मुझे तुम्हारी छोटी बहन होने का सौभाग्य मिला और मैं इसे किसी और तरीके से नहीं चाहती।”
अंशुला ने आगे लिखा “इस साल मैं तुम्हारे लिए बस यही कामना करती हूँ किजिंदगी तुम्हारे साथ उतनी ही मेहरबान रहे, जितना तुम हमेशा उन लोगों के साथ रहे हो जिन्हे तुम प्यार करते हो। मैं कामना करती कि तुम्हारा दिल हल्का महसूस करे और तुम्हारे सपने तुम्हे और भी करीब लगे। तुम्हारे चेहरे पर आसानी से मुस्कान आ जाए और तुम ये बात कभी नहीं भूलो कि तुम्हे कितना प्यार किया जाता है। हमेशा मेरा साथ देने और लाइफ को और भी ज्यादा जोरदार, मजेदार और सुरक्षित बनाने के लिए धन्यवाद। लव यू भाई।”
पापा बोनी कपूर ने भी किया अर्जुन को बर्थडे विश
वहीं अपने बहन के इस पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने भी एक प्यारा सा कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, “तुम्हे ढेर सारा प्यार।’ वहीं अर्जुन और अंशुला के पिता बोनी कपूर ने इस पोस्ट पर कमेटं करते हुए लिखा, “तुम मेरे बेटे हो, यह मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है। तुमने जिस तरह से खुद को संभाला है और जमीन से जुड़े रहकर पॉजिटिव बने रहे हो, उसपर मुझे बेहद गर्व है। आने वाला ये साल तुम्हारे लिए बहुत अच्छा हो, ढेर सारा प्यार।”
जल्द शादी करेंगी अंशुला कपूर
बता दे कि अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर और स्क्रीनराइटर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बँधन वाली है। हाल ही में इनका एक प्री वेडिंग फंक्शन हुआ था, जिसमें पूरी कपूर और ठक्कर फैमिली साथ नजर आई। बता दे कि अंशुला और रोहन 6 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले है।
यह भी देखें: