Satish Kaushik Daughter

Satish Kaushik Daughter: अनुपम खेर ने बेस्ट फ्रेंड सतीश कौशिक की बेटी का कन्यदान करने की जताई इच्छा, बर्थडे पर लिखा खूबसूरत नोट 

Satish Kaushik Daughter: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपने दोस्त व दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका के बर्थडे पर एक प्यारा सा नोट लिखते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इसके साथ ही उन्होंने वंशिका का कन्यादान करने की इच्छा भी जताई है।

बॉलीवुड के टेलेंटेड अभिनेता और फिल्ममेकर सतीश कौशिक का 2023 में 66 साल की उम्र में निधन हो गया था। वहीं वे अपने पीछे अपनी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका कौशिक ((Satish Kaushik Daughter) को छोड़ गए थे। बता दे कि सतीश के जाने से उनकी फैमिली और दोस्तों को बड़ा झटका लगा था, वहीं अनुपम खेर भी अपने बेस्ट फ्रेंड के असामयिक निधन से बिल्कुल टूट गए थे। परतुं सतीश के निधन के बाद से अनुपम उनकी छोटी सी बेटी वंशिका का काफी अच्छे से ख्याल रखते है। दरअसल ये उसे बिल्कुल अपनी ही बेटी की तरह मानते है।

Satish Kaushik Daughter के बर्थडे पर अनुपम खेर का पोस्ट

वहीं आज वंशिका कौशिक के बर्थडे पर भी अनुपम खेर ने कंई अनदेखी तस्वीरें, वीडियो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है और इसे साथ ही एक्टर ने अपने दोस्त की बेटी के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। सामने आई तस्वीरों में अनुपम की फैमिली और उनके दोस्त सतीश की फैमिली को एक साथ देखा जा सकता है। वहीं कंई वीडियो में अनुपम वंशिका से बातचीत करते नजर आ रहे है।

 Satish Kaushik Daughter को अपनी बेटी मानते है अनुपम खेर

Satish Kaushik Daughter की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे प्यारी वंशिका, बेटा। भगवान तुम्हे दुनिया की सारी खुशियाँ और एक लंबी, सेहतमंद और खूबसूरत जिंदगी दे और तुम्हे तुम्हारे सपने को पूरा करने की हिम्मत दे। तुम मेरी बेटी हो… यहाँ तक कि जब सतीश हमारे साथ थे तब भी मैं तुम्हे अपनी बेटी और दोस्त मानता था। कुछ रिश्ते खून के नहीं होते लेकिन वे प्यार, भरोसे पर अपनेपन से बनते है। हमारा रिश्ता भी ऐसा ही है।”

“शब्दों के जरिए प्यारा जताना मुश्किल होता है लेकिन आज मैं चाहता हूँ कि तुम जानों कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ। तुम्हारी रक्षा करने के लिए, तुम्हे सपोर्ट करने के लिए, तुम्हारा साथ देने के लिए और तुम्हारा हौंसला बढ़ाने के लिए हमेशा मौजूद रहूँगा।”

Anupam Kher
(अनुपम खेर द्वारा Satish Kaushik Daughter वंशिका के बर्थडे पर साझा की गई तस्वीरें)

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी का कन्यदान करना चाहते है अनुपम खेर

अनुपम ने आगे लिखा, “और जब कंई सालों बाद अगर तुम शादी करने का फैंसला लेती हो तो शायद मुझे तुम्हारा कन्यदान करने का सौभाग्य भी मिले। वो दिन अभी दूर है लेकिन यह सोचकर भी मेरा दिल प्यार से भर जाता है। मैं तुमसे बेहद प्यार करता हूँ, बेटा। तुम्हारा जन्मदिन बेहद शानदार हो। और मुझे पूरा यकीन है कि तुम्हारे पापा और मेरे सबस अच्छे दोस्त, सतीश ऊपर से मुस्कुरा रहे होंगे और आज तुम्हे ढेर सारा प्यार और अनगिनत आशीर्वाद भेज रहे होंगे। हैप्पी बर्थडे, गॉड ब्लेस यू।”

वंशिका ने अनुपम खेर के पोस्ट पर किया ये कमेंट

वहीं अनुपम खेर के इस पोस्ट वंशिका ने भी प्यारे से कमेंट्स करते हुए उन्हें थैंक्यू कहा है। दरअसल उन्होंने इस पोस्ट पर एक कमेंट करते हुए लिखा, “थैंक यू, ये बहुत प्यारा है।”  वंशिका ने एक और कमेंट करते हुए लिखा, “लव यू सो मच, अनुपम अंकल।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top