Sara Arjun Debut Film: धुरंधर की यालीना उर्फ सारा अर्जुन ने केवल 5 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड एक्टर अपने करियर की शुरूवात कर दी थी। दरअसल इन्होने अपनी डेब्यू फिल्म के 15 साल पुरे हों पर…
आदित्य धर की सुपर-डुपर हिट फिल्म धुरंधर में यालीना जमाली का किरदार निभाकर मशहूर हुए अभिनेत्री सारा अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती है। बता दे कि इन्होने बेहद ही कम उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरूवात कर दी थी दरअसल सारा ने फिल्म ‘देवा थिरुमगल’ से बतौर चाइल्ड एक्टर डेब्यू (Sara Arjun Debut Film Name) किया था। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म के समय सारा की उम्र मात्र 5-6 वर्ष रही होगी। वहीं आज इस फिल्म के 15 साल पुरे होने पर इन्होने इस फिल्म से वीडियो क्लिप साझा किया है।
Sara Arjun Debut Film देवा थिरुमगल को पुरे हुए 15 साल
दरअसल हाल ही में सारा अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म देवा थिरुमगल (Deiva Thirumagal) से एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नन्ही सी सारा को जबरदस्त एक्टिंग करते देखा जा सकता है। मात्र 5-6 साल की उम्र में भी वे अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।
इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा अर्जुन ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। दरअसल एक्ट्रेस ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे पहली फिल्म को 15 साल हो गए।’
देवा थिरुमगल में सारा अर्जुन ने निभाया था नीला का किरदार
बता दे कि Sara Arjun Debut Film देवा थिरुमगल एक पिता और उनकी बेटी की कहानी है। दरअसल इस फिल्म में बौद्धिक रूप से अक्षम (Intellectual Disability)आदमी कृष्णा (जिसका किरदार एक्टर विक्रम ने निभाया है) अपनी बेटी नीला (सारा अर्जुन) की कस्टड़ी के लिए कोर्ट में केस लड़ता है, जिसे उनके ससुर ने उनसे दूर कर दिया था।
डेब्यू फिल्म के लिए सारा को मिली थी खूब तारीफ
बता दे कि इस फिल्म में (Sara Arjun Debut Film) सारा के काम को दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक ने खूब सराहा था। इतनी कम उम्र में उनके भावनात्मक अभिनय की काफी तारीफ की गई थी। इतना ही नहीं सारा को इस फिल्म के लिए कंई अवार्ड्स भी मिले थे।
यह भी देखें:





