Alia Bhatt BTS pic from alpha

Alia Bhatt ने ‘Alpha Diary’ से शेयर की 18 Unseen तस्वीरें 

Alia Bhatt की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म Alpha इन दिनों थिएटर्स में चल रही है। वहीं अब एक्ट्रेस ने इस फिल्म के सेट से कंई अनदेखी तस्वीरें और वीडियो साझा की है, जिनमे ये…

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपनी फिल्म ‘Alpha’ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। 3 जुलाई 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षों की तरफ से कोई ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिल रहा है। दरअसल यह फिल्म बेहद धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है।

Alpha के सेट से Alia Bhatt की अनदेखी तस्वीरें

वहीं इसी बीच आलिया भट्ट ने अपनी इस फिल्म के सेट से कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में इन्हे धुल-मिट्टी और भारी बारिश के बीच एक्शन सीन्स की शूटिंग करते देखा जा सकता है। तस्वीरों में आलिया फुल एक्शन अवतार में नजर आ रही है। एक तस्वीर में उन्हें अपनी को-एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ देखा जा सकता है।

Alpha के सेट पर कुछ इस अंदाज में दिखी आलिया

वहीं अन्य तस्वीरों में आलिया पूरी मिट्टी में सनी नजर आ रही है। इस दौरान उनके बाल और कपड़ों पर मिट्टी लगे देखी जा सकती है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी अल्फा डायरी से कुछ पेज।”

YRF के स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म है Alpha

बता दे कि अल्फा YRF के स्पाई यूनिवर्स की फर्स्ट फीमेल लीड फिल्म है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में है। वहीं इनके अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर सहित कंई सितारे भी इसकी कास्ट में शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल द्वारा किया गया है।

Alia Bhatt’s Alpha movie Collection

बात करें Alpha Collection कि तो यह फिल्म काफी धीमी गति से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। वीकेंड पर रिलीज होने के बावजूद भी इस फिल्म की कमाई में कोई ज्यादा उछाल देखने को नहीं मिला। दरअसल यह फिल्म 3 दिनों में वर्ल्डवाइड 57.60 करोड़ की कमाई ही कर पाई।

इमेज क्रेडिट: YRF/इंस्टाग्राम

यह भी देखें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version