Eetha New Release Date: श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा’ को अब नई रिलीज डेट मिल चुकी है। दरअसल यह फिल्म अब अगस्त 2026 में नहीं बल्कि…
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ईथा’ को लेका चर्चा में बनी हुई है। निर्माता अक्सर इस फिल्म से जुड़े अपडेटस फैंस एक साथ शेयर करते रहते है। बता दे कि जून 2026 में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट दुगुनी कर दी थी। वहीं अब निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट (Eetha New Release Date) में बदलाव किया है।
श्रद्धा कपुर की फिल्म इस दिन होगी रिलीज (Eetha New Release Date)
दरअसल ‘ईथा’ मूवी पहले 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालाँकि अब इस फिल्म को पोस्टपोन कर दिया है। बता दे कि अब यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में दर्शकों को इस फिल्म को देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

4 दिसंबर को रिलीज होगी ईथा
मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए इस फिल्म की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने लिखा, “तूफान के लिए तैयार रहना, क्योंकि ‘ईथा’ आ रही है, 4 दिसंबर को।”
लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित ‘ईथा’ में नजर आएँगे ये सितारे
जानकारी के लिए बता दे कि श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ एक बायोग्राफिकल मूवी है, जो मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में श्रद्धा के अलावा रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम रोल में नजर आएँगे। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।

यह भी जरूर देखें: Eetha Teaser: प्रेग्नेंट विठाबाई के किरदार में छा गई श्रद्धा कपूर, ऑनलाइन लीक हुआ ‘ईथा’ का टीजर
Eetha Movie: श्रद्धा कपूर ने शेयर किया अपना नया लुक, पूछा- ‘तैयार हो ?’





