Sawan Shivratri 2026: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुँची। बता दे कि इससे पहले भी
सावन का महीना भगवान शिव जी की आराधना के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पवित्र महीने में हर शिव भक्त पूरी श्रद्धा भाव से उनकी पूजा करते है। वहीं आज सावन शिवरात्रि के शुभ अवसर पर लोग सुबह से मंदिरों में जाकर भोलेनाथ की पूजा कर रहे है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी काफी बड़ी शिव भक्त है। वहीं आज Sawan Shivratri के शुभ अवसर पर ये भी भक्ति में लीन दिखी।
अनन्या पांडे ने Sawan Shivratri पर किए भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन
दरअसल आज शिवरात्रि के शुभ अवसर पर अनन्या पांडे महाराष्ट्र के भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने पहुंची। एक्ट्रेस ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा से कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। सामने आई तस्वीरों में अनन्या शिव भक्ति में लीन नजर आ रही है।
इस दौरान उन्हें शिवलिंग पर फूल-फल आदि चढ़ाते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक तस्वीरें में वे सिर झुकाए और दोनों हाथ जोड़कर भगवान के सामने नतमस्तक होते नजर आ रही है।

सिंपल लुक में मंदिर पहुँची थी अनन्या पांडे
लुक की बात करे तो इस दौरान वे काफी सिंपल लुक में दिखी। दरअसल अनन्या ने एक पीले रंग का सलवार-सूट पहना था। वहीं बालों का बन बनाए वे नो मेकअप लुक में दिखी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ॐ नमः पार्वती पतये, हर हर महादेव। भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग।”

इन ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन कर चुकी अन्नया
जानकारी के लिए बता दे कि अनन्या पांडे ने इस साल की शुरूवात में 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की थी। दरअसल इन्होने फरवरी 2026 में महाराष्ट्र के नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे और इसे अपना पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन बताया था।
इसके बाद अनन्या ने मार्च 2026 में नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए थे, जो गुजरात, द्वारका में स्थित है। वहीं अब इन्होने अपने तीसरे यानि भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए।

यह भी देखें: Bhumi Pednekar: काला चश्मा पहनकर शिव पूजा करने पर ट्रोल हुई भूमि पेडनेकर, लोग बोले- ‘भक्ति है या फोटोशूट’





