Haiwaan Teaser

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का टीजर रिलीज 

Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज हो गया। है बता दें कि इस टीजर में…बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की अपकमिंग मूवी हैवान (Haiwaan) काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा के दो टेलेंटेड सितारे अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय के बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएँगे। वहीं आज निर्माताओं ने इस फिल्म का टीजर (Haiwaan Teaser) भी रिलीज कर दिया है।

Haiwaan Teaser हुआ रिलीज

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने हैवान का टीजर शेयर किया है। इस फिल्म में सैफ अली खान ने एक नेत्रहीन व्यक्ति का किरदार निभाया है, जिसको छड़ी के सहारे चलते हुए देखा जा सकता है। तभी अक्षय कुमार की एंट्री होती है, जो काफी ही रहस्यमयी तरीके से कांच की दीवार से चिपके हुए नजर आ है।इसके अलावा टीजर में एक व्यक्ति के मर्डर की भी झलक देखी जा सकती है, दरअसल जमीन पर लेटा एक पीड़ित व्यक्ति हाथ ऊपर उठाते हुए मदद के लिए पुकारता है। तभी एक ऊँची सी बिल्डिंग से नोट नीचे गिरते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस टीजर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, “वह खतरे को सुनता है। मैं ही खतरा हूँ। अब जीत किसकी होगी। हीरो या हैवान।”

यहाँ देखिए: Haiwaan Teaser

18 सालों के बाद स्क्रीन साझा करेंगे अक्षय-सैफ

जानकारी के लिए बता दें कि हैवान फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 सालों के बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएँगे। दरअसल इससे पहले इन्होंने 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ काम किया था।
Oppam का रीमेक है हैवान मूवी
बताते चलें की हैवान वर्ष 2016 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘Oppam’ का ऑफिशियल रीमेक है। मोहनलाल स्टारर इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। वहीं हैवान की कास्ट बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, सैयामी खेर और राजपाल यादव सहित कई सितारे नजर आएँगे।यह भी देखें: Welcome To The Jungle Trailer: ‘2000 करोड़ी फेक मूवी…’, रिलीज हुआ अक्षय कुमार की फिल्म का मजेदार ट्रेलर 

टीज़र की खास बातें

टीज़र 12 अगस्त 2026 को आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें सैफ अली खान एक दृष्टिबाधित किरदार में हैं, जबकि अक्षय कुमार फिल्म में खलनायक की भूमिका में हैं।

हैवान की टीम और रिलीज़

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और इसे केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने बनाया है। अक्षय और सैफ करीब 17 साल बाद फिर साथ दिखे हैं, इससे पहले दोनों 2008 की फिल्म तशन में साथ थे। फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी भी हैं। फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज़ होने वाली थी। रिपोर्ट्स में इसे मलयालम फिल्म ओप्पम का रीमेक बताया गया है।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top