Batwara 1947 Trailer: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बँटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दे कि यह फिल्म…
सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बँटवारा 1947 (Batwara 1947) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दे कि यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौर में सेट की गई है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही है। वहीं आज इस मूवी का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।
Batwara 1947 Trailer हुआ रिलीज
दरअसल ‘बँटवारा 1947’ के ट्रेलर की शुरूवात उस समय से होती है जब देश आजाद हुआ था। ट्रेलर की शुरूवात में सनी देओल और प्रीति जिंटा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आजादी की बधाई देते नजर आ आहे है। वहीं तभी चारों तरफ दंगे छिड़ जाते है और सिकंदर मिर्जा (सनी देओल) और उनके परिवार को अपना घर छोड़कर दूसरे मुल्क जाना पड़ता है।
इसके बाद सिकंदर अपने परिवार के साथ दूसरे मुल्क के एक घर में रहने पहुँचते है। हालाँकि इस घर में पहले से ही एक हिंदू महिला (शबाना आजमी) रहती है, जो ये घर छोड़ने से मना कर देती है। सिकंदर और उनका परिवार इस महिला से नफरत करने की बजाए इंसानियत के नाते उसे अपने साथ रख लेते है। ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि कैसे सनी उस हिंदू बुजुर्ग महिला के लिए सभी से भीड़ जाते है।
कैसा है बँटवारा 1947 का ट्रेलर
कुल मिलाकर कहा जाए तो Batwara 1947 Trailer विभाजन का दर्द, अपने से बिछड़ने की पीड़ा और इंसानियत की मिसाल पेश करता नजर आता है। ट्रेलर में दिखया गया है कि कैसे मुश्किल से मुश्किल परिस्थितयों में भी आप इंसानियत और उम्मीद को जिंदा रख सकते है।
यहाँ देखिए Batwara 1947 Trailer-
कब रिलीज होगी बँटवारा 1947 ?
बताते चलें की राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में सनी देओल और प्रीति जिंटा के अलावा शबाना आजमी, अली फैजल और करण देओल सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





