Virat Anushka sharma vrindavan video

Virat-Anushka Video: अनुष्का शर्मा संग फिर प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे विराट कोहली, इस वजह से ट्रोल कर रहे लोग 

Virat-Anushka Video: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों चेहरे पर मास्क लगाए…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अक्सर वृंदावन जाते रहते है। वहीं आज एक बार फिर ये कपल (Virat-Anushka) वृन्दवन के प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचा। विराट और अनुष्का के इस दौरान के कंई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

प्रेमानंद महाराज के दरबार पहुंचे Virat-Anushka

सामने आए वीडियो में एकदम सादे कपड़ों में प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाते हुए देखा जा सकता है। दरअसल अनुष्का इस दौरान प्रिंटेड वाइट सूट पहने नजर आई, वहीं दुपट्टे से उन्होंने अपना सर ढका हुआ था। विराट की बात करें तो ये भी ऑफ वाइट ट्राउजर और एक सिंपल शर्ट पहने दिखे। वहीं इस दौरान दोनों ने फेस मास्क से अपना चेहरा ढका हुआ था।

Virat-Anushka ने सादगी से जीता फैंस का दिल

सामने आए वीडियो में Virat-Anushka को हाथों में प्रसाद लिए प्रेमानंद महाराज के आश्रम से निकलते हुए देखा जा सकता है। बारिश की वजह से रास्ते में कीचड़ हो रहा था लेकिन फिर भी दोनों नंगे पाँव ही अपनी गाड़ी तक पहुंचे। Virushka का ये सादगी भरा अंदाज देख जहाँ फैंस इनकी तारीफ करते नजर आए तो वहीं कुछ लोग इन्हे CJP प्रोटेस्ट पर चुप्पी साधे रखने पर ट्रोल पर भी करते दिखे।

छात्रों के मुद्दे पर चुप है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

गौरतलब है कि देश में इन दिनों स्टूडेंट्स और युवाओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए प्रोटेस्ट (CJP Protest) किया जा रहा है। 20 जुलाई को हुए इस प्रोटेस्ट में पुलिस द्वारा मासूम छात्रों पर लाठियाँ बरसाई गई, जिसमें कंई छात्र और युवा गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं इसके बाद कंई सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए स्टूडेंट्स के सपोर्ट में आए और पुलिस द्वारा मासूमों पर किए गए इस अत्यचार के खिलाफ आवाज उठाई।

हालाँकि फैंस के फेवरेट सेलेब्रिटी कपल Virat-Anushka ने अब तक इस मामले पर एक शब्द तक नहीं कहा, जिसकी वजह से कुछ लोगों के मन में उनके प्रति नाराजगी है। दरअसल कमेंट सेक्शन में कंई लोगों का कहना है कि अनुष्का और विराट को छात्रों के हक में आवाज उठानी चाहिए। यहां देखिए लोगों द्वारा विराट अनुष्का के वीडियो पर किए गए कमेंट्स-

आपके इस बारे में क्या विचार है, कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version