Thummak Thummak Song: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का नया गाना ‘ठुम्मक ठुम्मक’ रिलीज हो गया है। इस गाने में दोनों को…
बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म द वन (The Vvaan) को लेकर चर्चा में बने हुए है। कुछ दिनों पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, वहीं अब इस फिल्म का नया गाना ठुम्मक ठुम्मक (Thummak Thummak Song) रिलीज कर दिया गया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रह है।
Thummak Thummak Song रिलीज हुआ
दरअसल कुछ समय पहले ही निर्माताओं ने ‘द वन’ फिल्म का नया गाना ‘ठुम्मक ठुम्मक’ रिलीज किया है। इस गाने में सिद्धार्थ और तमन्ना के जबरदस्त डांस स्टेप्स और कैची लिरिक्स दर्शकों का खूब ध्यान खींच रहे है। इसे अलावा भी सिद्धार्थ और तमन्ना की जबरदस्त केमस्ट्री और उनका लुक भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दे कि इस गाने को देव नेगी और अकासा सिंह ने गाया है। वहीं शबीर अहमद और तनिष्क बागची ने इस गाने के लिरिक्स लिखे है।
यहां देखें Thummak Thummak Song Video
द वन फिल्म की कहानी
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ की कहानी एक रहस्यमयी जंगल और वन देवी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो भगवान में ज्यादा विश्वाश नहीं करता। वहीं दूसरी तरफ तमन्ना ने इनकी पत्नी का किरदार निभाया जो परमात्मा में अटूट विश्वाश रखती है और छठी मैया की पूजा भी करती है।
The Vvaan की रिलीज डेट
बता दे कि वन फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार ने किया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल सहित कंई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखे: The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

