Taapsee Pannu Husband: तापसी पन्नू अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती है। वहीं हाल ही में इन्होने अपने पति मैथियास बो के साथ…
तापसी पन्नू, बॉलीवुड के उन सेलेब्रिटीज में से एक है, जो अपनी प्राइवेट लाइफ को काफी पर्सनल रखते है। तापसी ने 2024 में डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो (Taapsee Pannu Husband) के साथ शादी रचाई थी, जिसकी किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगी थी। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा नहीं की थी। वहीं हाल ही में तापसी ने अपने पति और फैमिली की अनदेखी तस्वीरें शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
Taapsee Pannu Husband मैथियास बो
दरअसल हाल ही में तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कंई प्यारी और अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें डेनमार्क के Odense शहर की है, जो मैथियास की होम कंट्री है। इन तस्वीरों में तापसी कभी आइसक्रीम खाते तो अभी नेचर के बीच सुकून के पल बिताते हुए नजर आ रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपने छिले हुए घुटने भी दिखाई है। वहीं एक तस्वीर में उन्हें फुटवेयर की शॉपिंग करते हुए देखा जा सकता है।
कुछ इस अंदजा में दिखे Taapsee Pannu Husband
तापसी पन्नू ने अपने पति Taapsee Pannu Husband मैथियास बो की भी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वे अपने लैपटॉप और अपने फोन में व्यस्त नजर आ रहे है। मैथियास के अलावा इस तस्वीर में एक लेडी भी नजर आ रही है, जो शायद उनकी माँ हो सकती है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “तूफान से पहले की शांति।”
तापसी पन्नू और मैथियास बो की शादी
जानकारी के लिए बता दे कि तापसी पन्नू ने दिसंबर 2023 में डेनमार्क के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो के साथ कोर्ट मैरिज की थी। वहीं इसके बाद मार्च 2024 में इन्होने उदयपुर में अपनी फैमिली और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में रीती-रिवाज़ों के साथ शादी रचाई थी। तापसी और मैथियास की शादी पंजाबी और क्रिश्चियन रीती-रिवाजों के साथ हुई थी, दरअसल तापसी जहां सिख धर्म से संबंध रखती है, वहीं इनके पति क्रिश्चियन धर्म को मानते है।
सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे तापसी-मैथियास
तापसी और मैथियास (Taapsee Pannu Husband) ने शादी से पहले करीब 11 सालों तक डेट किया था। दरअसल इन दोनों की पहली मुलाकात 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई थी। हालंकि इतने सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद भी तापसी ने किसी को कानोंकान भनक तक नहीं लगने दी।

