Bollywood

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल ने थाईलैंड में मनाई दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें 

Sonakshi Sinha और जहीर इकबाल की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी थाईलैंड में बेहद रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की। दरअसल ये कपल अपनी सालगिरह पर…

बॉलीवुड के मशहूर कपल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल ने जून 2024 में शादी रचाई थी। वहीं अब इनकी शादी को दो साल पुरे हो गए। ऐसे में इस कपल अपना ये खास दिन काफी रोमांटिक अंदाज में फुकेत, थाईलैंड में सेलिब्रेट किया। हाल ही में एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

जहीर इकबाल और Sonakshi Sinha की दूसरी सालगिरह

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपनी शादी की सालगिरह के सेलिब्रेशन से कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है। इन तस्वीरों दोनों ऑफ वाइट ऑउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे है। एक तस्वीर में दोनों एक दूजे को हग करते नजर आ रहे है। एक फोटो में दोनों को खुले आसमान के नीचे अपने फूड का लुत्फ उठाते देखा जा सकता है।

sonakshi and zaheer

वहीं एक तस्वीर में दोनों को समन्दर किनारे खुले आसमान के नीचे क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए Sonakshi Sinha ने कैप्शन में लिखा, “आसमान ने हमारे साथ हमारी दूसरी सालगिरह मनाई।”

Sonakshi sinha

Sonakshi Sinhaने जहीर के साथ शेयर किया था फनी वीडियो

वहीं इससे पहले भी एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में दोनों डिनर के लिए कहीं बाहर जाते हुए नजर आ रहे थे। इस दौरान सोनाक्षी हँसते हुए उनसे कहती है कि क्या वे अपने बाल ठीक कर सकते है, क्योंकि वे वसूली भाई (गोलमाल फिल्म का एक किरदार) के साथ नहीं जा सकती। वहीं इसपर जहीर भी बिल्कुल वसूली भाई की तरह ही एक्टिंग करते नजर आ रहे है।

इस वीडियो को शेयर करते एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “वसूली भाई के साथ सालगिरह मनाने जा रही हूँ।” वहीं इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहीर ने एक मीम ‘जल्द बोल कल सुबह पनवेल निकलना है’ साझा किया है।

Sonakshi Sinha wedding anniversary

यह भी देखें: Baby Do Die Do का ट्रेलर रिलीज, इंडिया की पहली देसी Hit Women के रोल में दिखी हुमा कुरैशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *