Jubin Nautiyal

Jubin Nautiyal बने पापा, वाइफ ऋचा चंदेल ने दिया बेटे को जन्म 

सिंगर Jubin Nautiyal पिता बन चुके है। दरअसल जुबिन की वाइफ ऋचा चंदेल ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने हाल ही में…

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते है। दरअसल जुबिन ने मिड अप्रैल 2026 में अपनी अपनी बचपन की दोस्त ऋचा चंदेल से शादी की थी। इन्होने ऑफिशियली अपनी शादी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा नहीं की थी। वहीं अब शादी के कुछ ही महीनों बाद ये कपल पेरेंट्स भी बन चूका है।

Jubin Nautiyal के घर गुंजी किलकारी

दरअसल जुबिन नौटियाल की वाइफ ने गणेश चतुर्थी के दिन एक बेटे को जन्म दिया था। ‘रातां लंबिया’ फेम सिंगर ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में अपने पिता बनने की न्यूज़ को कंफर्म किया है। दरअसल जुबिन ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 14 सितंबर को यानि गणेश चतुर्थी के दिन हुआ था। माँ और बच्चा दोनों स्वस्थ है और दोनों घर लौट चुके है।

Jubin Nautiyal के बेटे का नाम

वहीं जब Jubin Nautiyal से बेटे के नाम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी हमने अपने बेटे का नाम डिसाइड नहीं किया है। उन्होंने बताया कि अभी पूरा परिवार बच्चे के साथ खूबसूरत पलों को जी रहा है। जानकारी के लिए बता दे कि जुबिन ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है।

यह भी देखें: Daughters Day 2026: ‘कोई रात में आपकी बेटी का पीछा कर रहा हो…’, कृति सेनन ने महिलाओं की सुरक्षा पर सोचने के लिए किया मजबूर 

Ruhaanika Dhawan: 19 साल की हुई ‘ये है मोहब्बतें’ की छोटी सी रूही, बर्थडे सेलिब्रेशन का क्यूट वीडियो हुआ वायरल 

Rubina Dilaik Twins: रुबीना दिलैक ने जुड़वाँ बेटियों के साथ शेयर की क्यूट तस्वीरें, मासी की बर्थडे पार्टी में खूब मस्ती करते दिखी ईधा और जीवा 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top