सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति Rakshabandhan पर उन्हें याद कर इमोशनल हो गई। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन का एक किस्सा भी सुनाया कि कैसे…
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी उनकी फैमिली और फैंस उन्हें काफी याद करते है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अक्सर उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और उनसे जुड़े किस्से उनके फैंस के साथ शेयर करती रहती है। वहीं आज रक्षाबंधन के मौके पर श्वेता अपने दिवंगत भाई को याद कर काफी इमोशनल हो गई।
Rakshabandhan पर श्वेता को आई भाई सुशांत की याद
दरअसल कुछ समय पहले ही श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और अपने भाई सुशांत की कंई बचपन की तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में सुशांत को बिल्कुल एक छोटे से और नटखट बच्चे के रूप में देखा जा सकता है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्वेता ने अपने भाई से जुड़ा एक प्यारा सा किस्सा भी सुनाया है।
श्वेता सिंह कीर्ति ने Rakshabandhan पर सुनाया SSR और अपने बचपन का किस्सा
श्वेता ने लिखा, “मुझे आज भी वो दिन याद है, जब मुझे तुम्हारे साथ अपने खिलौने शेयर करते हुए कितनी खुशी होती थी। मेरी इकलौती गुड़िया, वो छोटा सा किचन सेट जो मुझे गिफ्ट में मिला था। मुझे तुम्हे उनसे खेलते हुए देखते हुए बेहद खुशी होती थी। लेकिन हाँ जब बात मिठाइयों की आती थी, जो हम दोनों को बेहद पसंद होती थी… तब मामला कुछ और होता था। मैं यह पक्का करना चाहती थी कि हम दोनों को बराबर हिस्सा मिले। (हंसने वाला इमोजी) किसी को ज्यादा नहीं, किसी को कम नहीं, सबकुछ एकदम बराबर होना चाहिए था।”
बचपन में इस तरह Rakshabandhan मनाते थे सुशांत सिंह राजपूत
उन्होंने आगे लिखा, “इस तस्वीर में देखिए, जब मैं Rakshabandhan पर भाई को कलाकंद खिला रही थी, तो मैं कितनी चौकन्नी थी कि उन्हें आधा हिस्सा मिले। जरा उस एक्सप्रेशन को तो देखो, मैं कितने ध्यान से देख रही थी कि वो बड़ी बाइट न ले ले।”
भाई सुशांत सिंह राजपूत के लिए श्वेता का इमोशनल नोट
श्वेता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “ये वो यादें है, जिन्हे मैं हमेशा अपने दिल के करीब रखूंगी। ये मेरे लिए बहुत खास है। वैसे भाई…अगर हमारा अगला जन्म हुआ तो तुम्हे मेरी बड़ी बहन का रोल निभाना होगा और मैं वो शरारती बच्ची बनुँगी, जो तुम थे। अगर मैं अपनी लाइफ के सबसे खास पलों में से किसी एक पल को रोक पाती तो वह यही पल होता… हम सब यहाँ है साथ-साथ। बिल्कुल वैसे ही हम थे… हमेशा के लिए एक यादगार तस्वीर में कैद। Happy Rakshabandhan भाई, तुम हमेशा भगवान की छत्रछाया में सुरक्षित रहो।”
जिन्हे जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के सबसे टेलेंटेड और मेहनती एक्टर्स में से एक थे। वर्ष 2020 में केवल 34 वर्ष की उम्र में इनका निधन हो गया था।

