Shehnaaz gill cousin wedding

Shehnaaz gill: भाई राजबीर के प्री वेडिंग फंक्शन में खूब एन्जॉय करते दिखी शहनाज, येलो सूट में लगी बेहद खूबसूरत 

Shehnaaz gill इन दिनों अपने भाई राजबीर की शादी में शामिल होने के लिए पंजाब गई  हुई है। वहीं अब उनके घर प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके है, जिसमें शहनाज खूब एन्जॉय करते दिखी।

फिल्म अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz gill) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। ये अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेटस फैंस के साथ शेयर करती रहती है। बता दे कि इन दिनों शहनाज पंजाब में अपनी फैमिली एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है। दरअसल वे अपने कजिन की शादी में शामिल होने के लिए वहां गई हुई है। वहीं अब एक्ट्रेस के घर प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके है, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Shehnaaz gill ने दिखाई भाई की शादी की झलक

दरअसल कुछ समय पहले ही शहनाज गिल ने अपने भाई की शादी की कुछ झलकियाँ सोशल मीडिया पर साझा की है। सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस येलो एंड वाइट कलर का सूट पहने काफी प्यारी लग रही है। एक वीडियो में वे अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करते नजर आ रही है।

shehnaaz gill cousin wedding

दादा-दादी के साथ दिए पोज

एक वीडियो में शहनाज को दुल्हन के हाथों में शगुन की मेहँदी लगाते देखा जा सकता है। वहीं एक वीडियो में वे बोलियाँ पाते हुए नजर आ रही है। कुछ तस्वीरों में शहनाज को अपने दादा-दादी के साथ पोज देते देखा जा सकता है, जबकि कुछ तस्वीरों में दूल्हे राजा की झलक देखी जा सकती है।

shehnaaz gill grandparents

शहनाज का ये पोस्ट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपने कजिन की शादी कर हर पल को बखूबी एन्जॉय कर रही है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “और सेलिब्रेशन शुरू होता है।”

फैंस ने लुटाया प्यार

शहनाज गिल की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब लाइक और कमेंट्स कर रहे है।

Shehnaaz gill brother wedding

यह भी देखें: Gurpurab 2026 पर शहनाज गिल ने दी शुभकामनाएँ, निम्रत कौर और शिल्पा शेट्टी सहित इन सितारों ने गुरुद्वारे में टेका मत्था 

Shehnaaz Gill के फैन ने सीने पर बनवाया उनका टैटू, देखकर हैरान रह गई एक्ट्रेस 

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top