Salman Khan Rakshabandhan: सलमान खान ने अपनी बहनों अलवीरा और अर्पिता के साथ रक्षाबंधन मनाया। वहीं इसके बाद वे अपनी कलाई पर बँधी राखियाँ भी फ्लॉन्ट करते दिखे।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फैमिली हर एक त्यौहार को काफी धूमधाम से मनाती है। वहीं आज खान फैमिली ने रक्षाबंधन का त्यौहार भी काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया। दरअसल पूरी खान फैमिली अलवीरा के घर राखी सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। वहीं सलमान खान को (Salman Khan Rakshabandhan celebration) भी अपनी बहन अलीवरा के घर जाते हुए स्पॉट किया गया था।
Salman Khan Rakshabandhan celebration वीडियो वायरल
दरअसल राखी सेलिब्रेशन Salman Khan Rakshabandhan के बाद सलमान खान जब वापिस लौट रहे थे तो उनके माथे पर तिलक और हाथ पर कंई रंग-बिरंगी और प्यारी सी राखियाँ बंधे हुए दिखी। इस दौरान वहाँ मौजूद पैप्स ने उनसे राखी दिखाने की रिक्वेस्ट कि तो सलमान ने अपना हाथ ऊपर उठाते हुए अपनी प्यारी सी राखियाँ सभी को दिखाई।
बहनों के साथ काफी प्यारी बॉन्डिंग शेयर करते है सलमान खान
बता दे कि सलमान खान की दो बहनें है- अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा। सलमान अपनी दोनों ही बहनों के साथ काफी प्यारी बॉन्डिंग शेयर करते है। इन सभी भाई-बहनों को अक्सर साथ में हर त्यौहार सेलिब्रेट करते देखा जाता है।

सलमान खान की अपकमिंग मूवी
बात करें सलमान खान कि प्रोफेशनल लाइफ कि तो इनको पिछली बार फिल्म ‘सिकंदर’ में देखा गया था। A.R. Murugadoss द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आई थी। वहीं अब सलमान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आएँगे। अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Rakshabandhan 2026: कंगना रनौत से लेकर कृति सेनन तक बॉलीवुड सितारों ने यूँ मनाया रक्षाबंधन





