Money Follows My Brother Song: रवि किशन का एक मीम ‘मनी फॉलोज माई ब्रदर’ काफी वायरल है था, वहीं अब इस मीम पर गाना बना दिया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है।
फिल्म अभिनेता रवि किशन अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते है। फैंस को इनका बेपरवाह अंदाज काफी पसंद आता है। दरअसल ये फ्लो-फ्लो में कुछ ऐसा बोल जाते है, जिसपर मीम बन जाते है। वहीं बीते दिनों भी इनके इनके कंई मीम जैसे ‘जल्दी द लेट’, ‘नीट अखबार’ आदि वायरल हुए थे, इन सब में मनी फॉलोज माई ब्रदर मीम (Money Follows My Brother) काफी वायरल है था। वहीं अब इस मीम पर गाना भी बन चूका है, जो हाल ही में रिलीज हुआ है।
Money Follows My Brother Song रिलीज
दरअसल हाल ही में टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ‘Money Follows My Brother’ गाना रिलीज किया गया है। इस गाने को रवि किशन पर ही फिल्माया गया है। गाने की शुरुवात एक छोटे से बच्चे यानि रवि किशन से होती है। वीडियो में बच्चे की माँ उससे पूछती कि- ‘पढ़ाई में तो तेरा ध्यान लगता नहीं है, कुछ सोचा है आगे चलकर क्या बनोगे ? तभी बच्चा रवि किशन स्टाइल में जवाब देता है कि- ‘पुरे देश को पगला दूंगा।’
तभी गाने में रवि किशन की एंट्री होती है, जो एकदम अपने ही अंदाज में नजर आ। रहे है। इस गाने में उन्हें अपने वायरल मीम ‘जल्दी द लेट’, ‘नाम या दाम’, ‘जिंदगी झ… फिर भी घमंडवा’ आदि बोलते हुए देखा जा सकता है। गाने में एक्टर के कंई अवतार देखने को मिल रहे है।
गाने में वायरल मीम वाला डांस करते दिखे रवि किशन
वीडियो की शुरूवात में रवि काफी फनी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे है। तभी इन्हे एकदम पॉडकास्ट सेटअप वाले स्टाइल में इंटरव्यू देते देखा जा सकता है, वहीं एक अन्य जगह ये भोजपुरी स्टाइल में गर्दा उड़ाते हुए नजर आ रहे है। Money Follows My Brother song में एक्टर को अपने वायरल मीम वाले डांस स्टेप्स करते हुए देखा जा सकता है। वहीं वीडियो के अंत में कहते है कि मनी फॉलोज माई ब्रदर, पगला दूंगा पुरे देश को।
यहाँ देखिए रवि किशन का Money Follows My Brother Song
फैंस को पसंद आ रहे है Money Follows My Brother Song
बता दे कि इस गाने में रवि किशन के सभी वायरल मीमस को शामिल किया गया है। इस गाने के लिरिक्स Mellow D और शमशेर संधू ने लिखे है। वहीं Mellow D, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन ने मिलकर इस गाने को गाया है। रवि किशन का ये गाना सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। रिलीज के कुछ ही घंटो में इस सॉन्ग को लाखों में व्यूज मिल चुके है। वहीं कमेंट सेक्शन में भी फैंस इस गाने की काफी तारीफ़ कर रहे है।





